{"_id":"69977eead9263ca4c103e2eb","slug":"the-incomplete-road-has-become-a-problem-for-the-last-eight-months-pedestrians-are-getting-injured-bareilly-news-c-4-vns1074-829515-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आठ माह से अधूरी सड़क बनी मुसीबत, जख्मी हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आठ माह से अधूरी सड़क बनी मुसीबत, जख्मी हो रहे राहगीर
Fri, 20 Feb 2026 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के पॉश इलाकों में शुमार राजेंद्रनगर में जगदीश बिहार चौक से लाला समोसे तक सड़क आठ माह से अधूरी पड़ी है। ठेकेदार ने काम बीच में ही छोड़ दिया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क टूटी होने और जगह-जगह पत्थर बिखरे होने के कारण आए दिन वहां हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
इस समस्या को लेकर निवासियों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ठेकेदार की मनमानी और विभागीय उदासीनता के चलते लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो वे प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। वार्ड की पार्षद शशि सक्सेना ने बताया कि कई बार निगम में मामले की शिकायत जा चुकी है, लेकिन रोड नहीं बनी।