फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The incident took place in thirteen minutes, neither the miscreant was seen on camera nor any clue was found

Bareilly News: तेरह मिनट में हो गई थी वारदात, कैमरे में न बदमाश दिखे न सुराग मिले

Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in thirteen minutes, neither the miscreant was seen on camera nor any clue was found
मीरगंज। तकनीकी पहलू से देखें तो शाही में हेमलता के कत्ल और लूट की वारदात सिर्फ 13 मिनट में हो गई। इतने ही समय में बदमाशों ने पति राजकुमार से मुचैटा भी लिया और निकल गए। यह और बात है कि दोनों रास्तों के सीसीटीवी फुटेज से लेकर अन्य जांच में वहां कोई बदमाश या संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखा। राजकुमार की गोलमोल और बदलाव भरी कहानी में पुलिस सही तथ्य खोज रही है।
विज्ञापन

राजकुमार ने मंगलवार को पुलिस के सामने बयान दिया था कि वह साढ़े पांच बजे ससुराल से निकला था और साढ़े छह बजे घटना हो गई। पेट्रोल पंप पर बाइक रोककर तेल डलवाने की बात भी कही थी। बताया कि जब बदमाश उसकी पत्नी से जेवर लूट रहे थे तो वह उनसे उलझ गया था। एक बयान यह भी दिया कि उसने एक बार बदमाशों का तमंचा भी छीन लिया था जिसे आरोपियों ने दोबारा छीन लिया। उसे बंदूक की बट से पीटा और वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसने चचेरे भाई रामबहादुर को कॉल की।
विज्ञापन

पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे देखे तो वहां राजकुमार की बाइक पहुंची ही नहीं थी। कच्चे रास्ते पर जाते वक्त दूसरे कैमरों में न तो राजकुमार की बाइक दिखी, न ही कोई संदिग्ध आदमी। राजकुमार की बाइक दुनका चौकी के कैमरे में 7.37 बजे जाती दिखी। राजकुमार ने 7:55 बजे चचेरे भाई को कॉल की थी। चूंकि, पंप से घटनास्थल वाली जगह पहुंचने में पांच मिनट लगे होंगे, ऐसे में 13 मिनट में इतना घटनाक्रम कर बदमाश निकल गए। वहीं, हेमलता के पर्स में रुपये भी पूरे मिले और दंपती का बैग भी सही सलामत मिला। बाइक में चाबी लगी थी। समय मिलता तो बदमाश इसे भी ले जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में दो गोलियां लगने से हेमलता की मौत होने की पुष्टि हुई। इनमें से एक गोली सिर में फंसी मिली। वह तीन माह छह दिन की गर्भवती थी। पुलिस की पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि वह सोमवार सुबह घर से निकला था। पत्नी के साथ शीशगढ़ जाकर अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें वह गर्भवती निकली। शीशगढ़ से वह किरे की गौंटिया गांव में मौसी के घर पहुंचा। रात वहां गुजारकर मंगलवार सुबह ससुराल मलसाखेड़ा पहुंचे। वहां से घर आते वक्त यह घटना हो गई।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर राजकुमार ने बताया कि छह बदमाशों से घिरने के बावजूद उसने हिम्मत से काम लिया। जब बदमाशों ने हेमलता से अभद्रता की तो उसने विरोध जताया था। यह बहुत बुरा हुआ कि बदमाशों की गोली के आगे सुनीता आ गई, जबकि वे उसे गोली मार रहे थे। इसके बाद वह गांव की ओर भागा। उसने दो और फायर की आवाज सुनी। उसे नहीं पता था कि गोली उसके ऊपर चलाई जा रही है या फिर हेमलता के। वह मौके से नहीं भागता तो शायद वह भी मारा जाता। पत्रकारों ने पूछा तो उसने शर्ट खोलकर सीना दिखाया कि यहां बट मारी थी और कई लातें भी मारीं। हालांकि वहां चोट के निशान नहीं दिखे तो बताया कि गुम चोट लगी है। इसी से वह बाद में बेहोश हो गया और घरवाले उसे अस्पताल ले गए।

बुधवार सुबह से ही पुलिस ने गांव के आसपास के इलाके को छावनी बना दिया था। चार थानों की पुलिस वहां मौजूद थी। शाम को बरेली से शव लेकर परिजन गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान फिर भीड़ जुटी। सुबह से ही एसपी दक्षिणी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ मीरगंज व बहेड़ी समेत चार थानों की पुलिस मौजूद रही। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
प्रेमलता की हत्या व लूट और पति राजकुमार पर हमले के मामले में मंगलवार आधी रात को मृतका के पिता हरीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मलसाखेड़ा निवासी हरीश कुमार ने राजकुमार के बताए घटनाक्रम के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शाही थाना प्रभारी और दुनका चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चुनाव आयोग से इनके निलंबन की संस्तुति की गई है। पुलिस लूट के नजरिये से भी घटना की जांच कर रही है। महिला के पति के बयान में विरोधाभास है। घटनाक्रम कहीं सीसीटीवी तो कहीं सर्विलांस लोकेशन से मेल नहीं खा रहा है। जल्दी ही सच सामने आ जाएगा। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed