{"_id":"687aba5067543825b60c0f87","slug":"the-in-charge-teacher-got-the-principals-name-removed-from-the-mdm-account-bareilly-news-c-4-1-bly1039-684666-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंचार्ज अध्यापिका ने एमडीएम के खाते से प्रधान का नाम हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंचार्ज अध्यापिका ने एमडीएम के खाते से प्रधान का नाम हटवाया
विज्ञापन
भोजीपुरा। कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर ठाकुरान की इंचार्ज अध्यापिका लक्ष्मी ने गुपचुप तरीके से प्रधान का नाम एमडीएम (मिड-डे-मील) के खाते से हटवाकर एसएमसी अध्यक्ष व अपने नाम संयुक्त खाता पंजाब नेशनल बैंक एसआरएमएस भोजीपुरा में खुलवा लिया। प्रधान शशि गंगवार ने प्रधान संघ भोजीपुरा के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से शिकायत की है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
ब्लाॅक क्षेत्र भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में कंपोजिट विद्यालय है। नियमानुसार एमडीएम का खाता प्रधान और विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक के नाम होता है। इस विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका लक्ष्मी ने प्रधान शशि गंगवार को बगैर बताए उनका नाम एमडीएम के खाते से हटवा दिया। अध्यापिका ने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र व अपने नाम खाता खुलवा लिया।
खाते में आए रुपये, बर्तन नहीं खरीदे गए
प्रधान शशि गंगवार ने बताया कि एमडीएम के खाते से बर्तन खरीदने के लिए शासन से 20 हजार रुपये आए थे, लेकिन अभी तक बर्तन नहीं खरीदे गए हैं। प्रधान का आरोप है कि विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष वहीं बन सकता है, जिसके बच्चे विद्यालय में शिक्षार्जन करते हों, लेकिन नियम के विरुद्ध यह कार्य किया गया।
विज्ञापन
बीएसए को सौंपा ज्ञापन
प्रधान संघ भोजीपुरा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन प्रधान बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिले और शिकायती पत्र सौंपा। आरोप है कि सहायक अध्यापक पोथी राम भारती इंचार्ज अध्यापिका का सारा काम देखते हैं। उन्होंने ही प्रधान का नाम बैंक खाते से हटवाकर एसएमसी का नाम जुड़वाने में भूमिका अदा की है। बीएसए संजय सिंह ने किसी दूसरे ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।