फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The humidity will continue to make you feel hot till September 15.

Bareilly News: 15 सितंबर तक गर्मी का अहसास कराती रहेगी उमस

Thu, 25 Jul 2024 06:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
The humidity will continue to make you feel hot till September 15.
बरेली। बीते दिनों बारिश से हवा में घुल चुकी सौ फीसदी नमी अब शहरवासियों को पसीने से तरबतर कर रही है। पारा सामान्य स्तर पर होने के बाद भी तपिश तीन से चार डिग्री ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञ ने 15 सितंबर तक धूप होने पर उमस हावी रहने की बात कही है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक नौतपा में इस वर्ष गर्मी के नए रिकॉर्ड बने। इसी के सापेक्ष भूमि में गर्मी भी अवशोषित हुई, जो अब बारिश होने पर जलवाष्प के तौर पर बाहर आ रही है। इससे लोग भीषण उमस का सामना कर रहे हैं। हालांकि, भले ही गर्मी अबकी वर्ष ज्यादा हुई, पर उमस का स्तर बीते वर्ष भी ऐसा ही रहा था। 15 सितंबर तक जब भी हल्की या तेज धूप निकलेगी, भीषण तपिश के साथ उमस का सिलसिला जारी रहेगा। अभी शहर में नमी का स्तर 80 फीसदी दर्ज हो रहा है। वहीं, दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस है, जो जलवाष्प की वजह से 40 डिग्री तक की तपिश का अहसास करा रहा है।
विज्ञापन


जिस कमरे में कूलर, वहां ज्यादा होगी तपिश
विशेषज्ञ के मुताबिक गर्मी में कूलर ने राहत पहुंचाई पर अब उमस को बढ़ा रहा है। कूलर तेज हवा के साथ पानी की नमी को कमरे में फेंकता है। इससे कमरे में आर्द्रता का स्तर अधिक होता है। धूप होने पर कमरे में जितनी ज्यादा नमी होगी, उमस उतना ही हावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर खंडवर्षा, आज भी बारिश का माहौल
तीन दिनों से चल रही खंडवर्षा का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। सुबह तेज धूप रही, पर दोपहर 1.53 बजे बारिश शुरू हुई जो 2.05 बजे तक जारी रही। फिर तेज धूप निकली और लोग पसीने से भीगे। शाम को फिर घने बादल मंडराने लगे। रात नौ बजे हल्की-तेज बारिश हुई। रात में भी रुक-रुककर रिमझिम जारी रही। आगे भी तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
35.5
28.2
धूप निकलेगी। हल्के-घने बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:30
सूर्यास्त 7:07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed