{"_id":"5e74a8c38ebc3e78b7130636","slug":"the-house-linter-fallen-and-a-person-died-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः मकान तोड़ने के दौरान भरभराकर गिर पड़ी छत, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः मकान तोड़ने के दौरान भरभराकर गिर पड़ी छत, एक की मौत, चार घायल
Fri, 20 Mar 2020 05:11 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चाहबाई में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराने मकान को निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा था कि इस दौरान मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन
लिंटर के मलबे के नीचे पांच लोग दब गए। आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला, जिसमें पोशाकी लाल नामक शख्स की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की पहचान कुंवरसेन, राजेन्द्र, जयपाल व नन्हे के तौर पर हुई है, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंवरसेन यह मकान तुड़वा रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कौशल्या देवी नामक महिला से यह मकान खरीदा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन