फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The hospital IT team reconstructed Rampur Garden

आयकर टीम में खंगाला रामपुर बाग का अस्पताल

Thu, 08 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 08 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बाग स्थित डॉ. अमित खन्ना के हेमित अस्पताल में दोपहर 12 बजे आयकर विभाग की टीम दल बल के साथ पहुंच गई। एक साथ दर्जनों गाड़ियां देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। नौ घंटे तक पूछताछ होती रही। सूत्रों के अनुसार इस दौरान 50 लाख रुपये की अघोषित आय पकड़ी गई है। विभाग के अधिकारी अपने साथ कई संदिग्ध फाइल और दस्तावेज ले गए। डॉ. अमित खन्ना जाने माने न्यूरो सर्जन हैं। दोपहर जब आयकर टीम पहुंची तो शहर के डॉक्टराें के बीच चर्चा फैल गई। डॉक्टर्स एक दूसरे से फोन पर बातचीत कर जानकारी जुटाते रहे। आयकर टीम के साथ सिविल पुलिस के अलावा आरपीएफ और महिला पुलिस भी मौके पर तैनात रही। सदस्यों ने अस्पताल पहुंचते ही मरीज और तीमारदाराें से बातचीत शुरू कर दी। ओपीडी और भुगतान के रजिस्टर देखा। शुल्क के बारे में मरीजों से बात किया। 50 लाख रुपये की अघोषित आय पकड़ी गई है। इसका लेखा जोखा डॉ. खन्ना पेश नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि अस्पताल की रेकी कई दिनाें से चल रही थी। बुधवार को अचानक दौरा किया गया। हालांकि इसे सर्वे बताया जा रहा है। आयकर विभाग अघोषित आय पर नोटिस जारी करेगा। संयुक्त आयकर आयुक्त वृंदा देसाई के निर्देशन में एमएमके अब्बास, विनीत नारायण, एके रावत और राजेश कुमार समेत दस अधिकारी और कर्मचारियों ने अस्पताल के एक- एक दस्तावेज चेक किये हैं। रात नौ बजे तक टीम अस्पताल में ही डटी रही। काफी जरूरी कागज टीम अपने साथ ले आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed