{"_id":"5a2ec90a4f1c1b001c8b836e","slug":"the-hassle-of-the-brokers-ended-get-now-online-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलालों का झंझट खत्म! .. अब ऑनलाइन कराइए नक्शा पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलालों का झंझट खत्म! .. अब ऑनलाइन कराइए नक्शा पास
बरेली।
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
- फोटो : बरेली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों के लिए खुशी की खबर है, मगर दलालों का नेटवर्क इसे कितना प्रभारी होने देगा, यह नक्शा पास करवाने वालों को खुद ही पता चल जाएगा। फिलहाल, आप बीडीए अधिकृत शहर के किसी हिस्से (एयरफोर्स एरिया छोड़कर) में 300 मीटर एरिया में आवासीय भवन बना रहे हैं तो उसका नक्शा स्वीकृत कराने के लिए बीडीए के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे कंप्यूटर पर बीडीए की वेबसाइट (यूपीओबीपीएस.इन) पर जाइए। बीडीए का लोगो क्लिक कीजिए। निर्धारित प्रारूप पर 300 मीटर एरिया में आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भेज दीजिए। मांगने पर खाते से ऑनलाइन शुल्क जमा कर दीजिए। एक महीने के अंदर नक्शा ऑनलाइन स्वीकृत होकर आपको मिल जाएगा।
शासन की मंशा के अनुरूप 300 मीटर एरिया में आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए बीडीए में अब मैनुअल नक्शे स्वीकृत होने बंद हो चुके हैं। शासन ने मैनुअल नक्शा स्वीकृत करने के लिए बना बीडीए का रजिस्टर मंगाकर अपने पास रख लिया है। अब बीडीए में 300 मीटर एरिया में बनने वाले आवासीय भवनों के लिए नक्शे केवल ऑनलाइन ही स्वीकृत होंगे। निर्धारित एरिया में आवासीय भवन निर्माण करने वाले आवेदक को अपने आर्किटैक्ट से मानचित्र बनवाने के बाद बीडीए की वेबसाइट पर जाकर नक्शा स्वीकृति के लिए निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
शर्तों के अनुसार ऐसे आवासीय नक्शों की मंजूरी के लिए किसी तरह की एनओसी (अगर वह भवन एयरफोर्स एरिया की सीमा 4.2 किलोमीटर से दूर है) की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बीडीए संबंधित आवेदक से निरीक्षण शुल्क, नक्शे का शुल्क, लेबर सेस और अंबार शुल्क मांगा जाएगा। आवेदक उसे भी अपने बैंक खाते से बीडीए के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा करेगा। एक महीने की निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदक वेबसाइट पर अपना नक्शा डाउनलोड कर सकता है। अगर आवेदक चाहे तो ऑनलाइन नक्शा उसके बताए ई-मेल एड्रेस पर भी पहुंच जाएगा। हालांकि नक्शा पास कराने जा रहे आवेदकों के मन में दलाली नेटवर्क को लेकर सवाल हैं कि वे ऑफलाइन ‘टैक्स’ न मांगें।
विज्ञापन
ऑनलाइन नक्शा मंजूरी की शर्तें
1- केवल आवासीय नक्शे ही ऑनलाइन स्वीकृत होंगे
2- ऑनलाइन आवेदक का भवन 300 मीटर एरिया में ही होना चाहिए। आवेदक भवन निर्धारित से अधिक एरिया में बना रहा है तो उसे नक्शा मैनुअली स्वीकृत कराना होगा।
3- आवेदक का भवन एयरफोर्स एरिया में न हो क्योंकि एयरफोर्स एरिया में भवन होने पर एनओसी की जरूरत होगी।
4- आवेदक जिस जमीन पर भवन निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहा है, वह बीडीए की योजना में शामिल हो या फिर उस जमीन का बीडीए से ले आउट मंजूर हो।
5- निर्धारित एरिया से अधिक आवासीय और किसी भी तरह के कॉमर्शियल भवन के नक्शों के आवेदन ऑनलाइन नहीं किए जा सकेंगे। इस तरह के नक्शे अभी मैनुअल ही स्वीकृत कराने होंगे।
पहला ऑनलाइन आवेदन मिला
शासन से नक्शा स्वीकृति की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीडीए में पहला आवासीय नक्शा मंजूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधारानी अग्रवाल निवासी अलखनाथ मंदिर नैनीताल रोड ने किया है। सुधारानी स्टेडियम रोड की रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी में प्लाट नंबर 80 पर आवासीय भवन बनाना चाहती हैं।
बीडीए में 300 मीटर एरिया में आवासीय भवनों के नक्शे ऑनलाइन स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहला ऑनलाइन आवेदन मिल गया है। उस नक्शे के मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। यह नक्शा आवेदक को घर बैठे ऑनलाइन ही मिल जाएगा। उसे बीडीए के ऑफिस आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। - डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बीडीए