{"_id":"662d86f4f4ba37b20c0fabc6","slug":"the-groom-and-his-father-broke-the-neighbors-head-died-after-five-days-bareilly-news-c-4-bly1015-390042-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूल्हे और उसके पिता ने पड़ोसी का सिर फोड़ा, पांच दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूल्हे और उसके पिता ने पड़ोसी का सिर फोड़ा, पांच दिन बाद मौत
Sun, 28 Apr 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी में मंडप की दावत खाने गए पड़ोस के युवक रमेश ने डीजे पर हो रहे हुड़दंग पर टोकाटाकी की तो दूल्हे और उसके पिता ने रमेश पर हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई।
22 अप्रैल को गांव के ही सत्यम की शादी पर मंडप कार्यक्रम में दावत की गई थी। गन्ना सहकारी समिति के मैदान में दावत चल रही थी। पड़ोस का रहने वाला रमेश अपने बड़े भाई राकेश के साथ दावत खाने रात नौ बजे पहुंचा था। इस दौरान तेज आवाज पर डीजे बज रहा था, जिस पर लड़के डांस की बजाय हंगामा कर रहे थे। रमेश ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो विवाद और बढ़ गया। रिश्तेदारों ने दूल्हा सत्यम और उसके पिता रूपकिशोर को बुला लिया। आरोप है कि इन लोगों ने रमेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से रमेश बेहोश होकर गिर पड़ा।
रमेश के भाई राकेश की सूचना पर यूपी 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने गंभीर हालत में रमेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने अगले ही दिन रमेश की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर सत्यम व उसके पिता रूपकिशोर निवासी पीपलसाना चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।