फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The government wooden pot , no Cdhegi : Sahai

मोदी सरकार काठ की हांड़ी, अब नहीं चढ़ेगी: सहाय

Sat, 30 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 30 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
The government wooden pot , no Cdhegi : Sahai
सुबोध कांत सहाय
पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुबोधकांत सहाय ने मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों को शून्य बताते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मिटाने के जो वायदे करके मोदी ने केंद्र में सत्ता हासिल की, अब उनके मोर्चे पर वह विफल साबित हो चुके हैं। मोदी सरकार की स्थिति काठ की हांड़ी की तरह हो चुकी है जो दुबारा नहीं चढ़ेगी।
विज्ञापन

बरेली आए सहाय शुक्रवार को पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भाजपा नेता अब सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि इनको लगने लगा है कि अगले चुनाव में फिर से कांग्रेस की वापसी तय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के समय में बनाई गईं किसानों और मजदूरों के हितों की सारी योजनाओं को खत्म करने का इरादा बना लिया है। मनरेगा का बजट कम कर दिया। मजदूरों का पैसा भी नही दिया जा रहा। खाद्य सुरक्षा अधिनियम को हर राज्य में लागू कराने में इनकी दिलचस्पी नहीं है। गरीबों को इलाज के लिए बने हेल्थ मिशन कार्यक्रम को खत्म कर दिया है। इनके पास अपनी कोई ढंग की योजना नहीं है इसलिए यूपीए के समय में बनी शून्य बैलेंस एकाउंट की स्कीम को जनधन का नाम दे दिया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में स्वर्णकारों पर लगाया गया टैक्स वापस ले लिया गया लेकिन मोदी की सरकार अहंकारी है और यह कोई भी गलत उठाया कदम भी पीछे नहीं खींचना चाहते। सही काम करने की न तो इनकी नियत है, न ही इनकी कोई नीति है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा और सपा में मिलीभगत है। सपा भाजपा की ही बी पार्टी है, जिसका असली चेहरा बिहार चुनाव में भी सामने आ चुका है। जनता का अब दोनों दलों से भरोसा उठ गया है। सहाय ने यहां पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, नवाब मुजाहिद हसन, अनुज गंगवार, सुरेंद्र पांडेय, डॉ. नीतू मेहरोत्रा, जियाउररहमान, किरन शिव और हरवीर बाबी आदि से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed