{"_id":"6822506c818366809107f545","slug":"the-goons-attacked-the-houses-pelted-stones-and-fired-in-the-air-bareilly-news-c-4-lko1064-638901-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दबंगों ने घरों पर बोला धावा, पथराव, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दबंगों ने घरों पर बोला धावा, पथराव, हवाई फायरिंग
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर इलाके में आधी रात को दबंगों ने कुछ घरों पर धावा बोल दिया। उन्होंने पथराव व हवाई फायरिंग की। लोग जान बचाने के लिए गलियों में भागते दिखे। घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों ने थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों तक शिकायत पहुंची तो किला पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कुंवरपुर निवासी महेश यादव ने बताया कि शनिवार आधी रात को मोहल्ले के प्रवीन सक्सेना ने अपने कुछ साथियों और करीब 30 लोगों की भीड़ के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। महेश के साथ ही भानु सक्सेना व अनुसूचित जाति के राजकुमार कन्नौजिया के घर पर भी इन लोगों ने लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला किया। एक स्कूल वैन समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे वहां से भाग गए।
महेश ने किला थाने में प्रवीन सक्सेना, छोटू, अंशू उर्फ टूटा, फंटूश, राजकुमार वाल्मीकि, चन्ना व निक्की के साथ ही 30 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सीओ टू मामले की विवेचना कर रहे हैं। कई वीडियो मिले हैं, जिनसे आरोपियों की पहचान कर तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध लोग पकड़े भी गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -
मुखबिर ने धमकाया, मेरी जेब में है पुलिस
राजेंद्र कन्नौजिया के मुताबिक मनीष कन्नौैजिया से प्रवीन का विवाद है। प्रवीन को शक था कि वह बिरादरी की वजह से मनीष की मदद कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। इसलिए प्रवीन के साथियों ने उनके घर पर भी हमला किया। महेश यादव ने बताया कि दिखावे को प्रवीन बिजली मीटर की रीडिंग करता है, लेकिन वह पुलिस का मुखबिर भी है। उसने जाते वक्त धमकी दी थी कि पुलिस उसकी जेब में रहती है। घटना के वक्त महिलाओं और बच्चों ने डर की वजह से खुद को घरों में बंद कर लिया था। हमले में महेश यादव समेत कई लोग घायल हो गए हैं।
किला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी
घटना के बाद स्थानीय लोग किला थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो उन्होंने सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। रविवार को इन लोगों ने एसएसपी कार्यालय जाकर वहां मौजूद स्टाफ को ज्ञापन दिया।