फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The goat brought a cutting knife, got drunk and butchered his lover.

Bareilly News: बकरा काटने की छुरी लेकर आया, नशा करके माशूका को काटा

Wed, 21 Aug 2024 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
The goat brought a cutting knife, got drunk and butchered his lover.
अपराधी आलम ने सुनियोजित तरीके से की वारदात, शरीर पर किए अनगिनत वार
विज्ञापन

बरेली। माशूका से शादी न होने की चर्चा चलने से आलम गुस्से में था उसने शब्बो की हत्या की सुनियोजित योजना तैयार पहले से ही कर ली थी। सबसे पहले उसने किराये पर कमरा बुक करके बकरा काटने की छुरी व अन्य चीजें जुटा लीं। इसके बाद शराब पीकर शब्बो का छुरी से गला काट दिया। आधे से ज्यादा गला रेतने के साथ ही शब्बो के शरीर पर उसने कई जगह वार किए।
होटल में बुकिंग आलम ने अपनी सही आईडी के जरिये की थी। शायद हत्या की योजना के बाद वह आगे के घटनाक्रम को लेकर भी बेफिक्र था। वह अपने साथ बैग में बकरा काटने वाली छुरी भी लेकर आया था। रविवार रात वह होटल में अकेला ही ठहरा। शायद इस दौरान ही उसने अपनी योजना को अंतिम रूप दिया। पुराने ताल्लुकात का वास्ता देकर उसने शब्बो को बरेली आने के लिए मना लिया। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे शब्बो गांव से चली आई। दोपहर करीब सवा बजे आलम उसे लेकर होटल के कमरे में पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों ने कमरे में ही खाना खाया। पुलिस को खाने के बर्तन खाली रखे मिले। इससे लगता है कि शब्बो उसके साथ पूरी तरह निश्चिंत थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आलम अकेला ही होटल से निकलकर चला गया और दरवाजे को हल्का सा बंद कर दिया। पुलिस को बेड के पीछे देसी शराब के दो खाली क्वार्टर मिले। इससे लगा कि आरोपी ने हत्या से पहले शराब भी पी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गला काटकर बाथरूम में धोई छुरी
- पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो मौके पर छुरी मिली। इसी छुरी से शब्बो का गला आगे से आधे से ज्यादा रेता गया था। मौत की वजह यही रही पर हत्या में आरोपी ने पूरी निर्ममता बरती। उसकी बांयी हथेली आधे से ज्यादा कटी पड़ी थी। इसके साथ ही जांघ, कंधा, हाथ, कान और पीठ पर छुरी के गहरे घाव थे। छुरी बिल्कुल साफ थी, लेकिन बाथरूम में खून के धब्बे थे। यहां हत्या के बाद छुरी धोने के निशान मिले। खाने के पास एक साफ गिलास रखा था जिसका इस्तेमाल शायद नहीं किया गया था। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed