फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The glorious saga of Netaji Subhash Chandra Bose will come alive amidst the greenery.

Bareilly News: हरियाली के बीच जीवंत होगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गौरव गाथा

Tue, 30 Jun 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The glorious saga of Netaji Subhash Chandra Bose will come alive amidst the greenery.
बरेली। शहर के लोगों को जल्द ही एक ऐसा अनोखा पर्यटन और मनोरंजन स्थल मिलने जा रहा है, जो प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ देशभक्ति के जज्बे से भी सराबोर होगा। नगर निगम ने प्रेमनगर इलाके के सीआई पार्क को एक आधुनिक और थीम-आधारित पार्क के रूप में विकसित करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसकी डिजाइन तैयार करने के बाद अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इस पार्क की खासियत इसका ऐतिहासिक जुड़ाव होगी। इसे महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और देश की आजादी के संघर्ष की थीम पर तैयार किया जा रहा है। पार्क के केंद्र में नेताजी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके आसपास थीम-आधारित पांच विशेष स्तंभ भी बनाए जाएंगे। ये स्तंभ नेताजी के अद्वितीय व्यक्तित्व, उनके कुशल नेतृत्व, सर्वोच्च त्याग, प्रखर राष्ट्रवाद और आजाद हिंद फौज (आईएनए) के संघर्षपूर्ण सफर को बयां करेंगे। इसके साथ ही पार्क की दीवारों पर आकर्षक भित्ति चित्र (म्यूरल्स) उकेरे जाएंगे। इन पर नेताजी के ऐतिहासिक और ऊर्जावान विचार व नारे जैसे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ लिखे होंगे।
विज्ञापन

बेहतरीन लैंडस्केपिंग और खुले स्थानों के तालमेल से इस पार्क को ऐसा स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोगों को प्राकृतिक शांति के साथ-साथ एक समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभव भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
- संग्रहालय में दिखेगा 1897 से 1945 तक का सफर
- सीआई पार्क के भीतर एक अत्याधुनिक और भव्य संग्रहालय (म्यूजियम) का निर्माण भी किया जाएगा। यह संग्रहालय पूरी तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन को समर्पित होगा। इसमें नेताजी के जन्म वर्ष 1897 से लेकर वर्ष 1944-45 तक के ऐतिहासिक स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को संजोया जाएगा। यहां आने वाले लोग तस्वीरों, दस्तावेजों और प्रामाणिक जानकारियों के माध्यम से आजाद हिंद फौज के गठन और उसके महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से रूबरू हो सकेंगे।

---------------
सेहत और मनोरंजन का भी रहेगा पूरा इंतजाम
पार्क को सभी आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए यहां करीब 300 मीटर लंबा एक शानदार छायादार जॉगिंग लूप बनाया जाएगा, जिससे लोग हर मौसम में बेफिक्र होकर सुबह और शाम की सैर कर सकें। इसके अलावा, मानसिक और शारीरिक सेहत को बढ़ावा देने के लिए एक योग मंडप, युवाओं और बच्चों के लिए स्केट पार्क, एक सर्वसुविधायुक्त आउटडोर जिम और आकर्षक पवेलियन का निर्माण भी किया जाएगा। पूरे पार्क में बैठने की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ आधुनिक और रंग-बिरंगी लाइटिंग की जाएगी, जिससे रात के समय भी इस परिसर की खूबसूरती देखते ही बनेगी।

-----------
बयान
पार्क की डीपीआर तैयार की जा रही है, मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। शहर के लोगों को घूमने के लिए अलग अनुभव मिलेगा। -संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed