फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl lost the battle of life in the race for a job

Bareilly News: नौकरी की दौड़ में युवती हार गई जिंदगी की जंग

Thu, 09 Jan 2025 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
The girl lost the battle of life in the race for a job
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजीकल टेस्ट पास कर चुकी युवती दौड़ की तैयारी के दौरान हादसे का शिकार हो गई। नई साल के पहले दिन हादसा हुआ और सात दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के पाखड़ मोहल्ला निवासी सज्जाद हुसैन ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं जिन्हें वह बेटों की तरह पाल और पढ़ा रहे थे। इनमें 25 वर्षीय फरीन सबसे होनहार थी। वह पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में पास हो गई थी। केवल दौड़ का टेस्ट बाकी रह गया था। नए साल वाले दिन बेटी अलीगंज के कश्मीर ईंट भट्ठे के मैदान में दौड़ लगाने गई थी। वहां से घर लौटते समय भारत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वह उसे लेकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर बरेली में सतीपुर चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगंज थाने में सज्जाद ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

-----
बेटी की आवाज न सुनने का अफसोस
- सज्जाद ने बताया कि पीछे से बाइक की टक्कर लगी तो फरीन के नीचे गिरने पर उसका सिर जमीन से टकरा गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट आई थी लेकिन सिर की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन जरूरी बताया। इसमें उनका काफी खर्चा हुआ पर हादसे के बाद से लेकर आखिरी सांस तक वह बेटी की आवाज न सुन सके। पहले दिन से ही वह वेंटिलेटर पर रही। उन्हें इसका बहुत मलाल है। बेटी का नौकरी पाना तय था। वह उनसे कहती थी कि नौकरी पाकर अपने भाई-बहनों का सहारा बनेगी और उन्हें भी नौकरी के लिए प्रेरित करेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed