Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala Flower Show garden buzzing with flowers captivated people's hearts in Bareilly

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी: फूलों से गुलजार बगिया ने मोह लिया लोगों का मन, देखिए तस्वीरें

Sun, 17 Mar 2024 12:22 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 17 Mar 2024 12:22 PM IST
सार

पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। फूलों को देखने पहुंचे शहरवासियों ने परिजन के साथ सेल्फी ली।

विज्ञापन
Amar Ujala Flower Show garden buzzing with flowers captivated people's hearts in Bareilly
पुष्प प्रदर्शनी में फूल निहारती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को भी अमर उजाला परिसर गुलों से गुलजार रहा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। फूलों को देखने पहुंचे शहरवासियों ने परिजन के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
Trending Videos

Amar Ujala Flower Show garden buzzing with flowers captivated people's hearts in Bareilly
पुष्प प्रदर्शनी देखते डीएम रविंद्र कुमार साथ में प्रो. आलोक खरे व अन्य - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल में शामिल बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आलोक खरे और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पूरी बगिया घुमाई। एक-एक कर प्रदर्शनी में शामिल पुष्प और पौधों की विशेषताएं बताते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Flower Show garden buzzing with flowers captivated people's hearts in Bareilly
Flower Exhibition - फोटो : अमर उजाला
35 वर्ष पुराना बोन्जाई, कैक्टस समेत सीजनल फ्लॉवर देख जिलाधिकारी ने आयोजन को सराहा। श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी एसपी शुक्ला, एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत भी प्रदर्शनी देखने पहुंचीं। सभी ने फूलों के साथ फोटो लेकर इन पलों को यादगार बनाया।
विज्ञापन

Amar Ujala Flower Show garden buzzing with flowers captivated people's hearts in Bareilly
फूलों का फोटो खींचती युवती - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर तक शहर भर से प्रविष्टियों के आने का दौर जारी रहा। निर्णायक मंडल ने विभिन्न श्रेणी में पहुंची प्रविष्टियों को देखा और उन्हें उनकी गुणवत्ता समेत करीब दस बिंदुओं पर परखा। यह परीक्षण रविवार को भी जारी रहेगा। शाम चार बजे उत्कृष्ट प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Amar Ujala Flower Show garden buzzing with flowers captivated people's hearts in Bareilly
पुष्प प्रदर्शनी में आईजी डॉ. राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
आईजी कार्यालय से भी आई प्रविष्टि 
आईजी कार्यालय से भी फूल और पौधों की प्रविष्टियां प्रदर्शनी में पहुंची हैं। शनिवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह भी प्रदर्शनी को निहारने के लिए पहुंचे। उन्होंने कुछ खास किस्म के पौधों के बारे में पूछा और उन्हें भी आवास और कार्यालय परिसर में लगाने की बात कही।

Amar Ujala Flower Show garden buzzing with flowers captivated people's hearts in Bareilly
फूलों को निहारतीं मासूम बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थी, उद्यमी, बच्चे भी पहुंचे
पुष्प प्रदर्शनी में शनिवार को बरेली कॉलेज के छात्र-छात्राएं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी, एनएसएस के स्वयंसेवक व अन्य शहरवासी पहुंचे। आईआईए से उद्यमी सुरेश सुंदरानी, राजेश गुप्ता, बीएल एग्रो से एएन सिंह, रियल एस्टेट कारोबारी अंजुल मिश्रा, व्यापारी नरेंद्र गुप्ता, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी समेत अन्य लोग पहुंचे। किड्स जोन में बच्चों ने भी रेलगाड़ी और जंपिंग झूले का आनंद लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed