{"_id":"649217cca2a3c438720c1234","slug":"the-game-of-recovery-at-the-checkpoints-captain-bareilly-news-c-4-bly1034-187272-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौकियों पर वसूली का खेल, कप्तान साहब कसो नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौकियों पर वसूली का खेल, कप्तान साहब कसो नकेल
विज्ञापन
बरेली। शहर में सट्टा और जुआ कभी नहीं थमा। अब ताबड़तोड़ कार्रवाई से थानेदारों से लेकर सट्टेबाज तक सहमे हुए हैं। बावजूद चर्चित लोग सट्टेबाजों व पुलिस के बीच सीढ़ी बने हुए हैं। जो धंधा खुलेआम चल रहा था, उसे अब सीमित किया गया है। अधिकांश डील व्हाट्सएप कॉल पर हो रही है। हालांकि अब दलालों की धरपकड़ भी हो सकती है।
हाल ही में एसएसपी ने चार पुलिस चौकियों के प्रभारी हटा दिए हैं। बारादरी और किला थाने की चौकियां इससे खासतौर से प्रभावित हुई हैं। ज्यादातर मामलों में सट्टे की शिकायतें आम रही हैं। किला थाने की ही चौकियों की बात करें तो अब तक सट्टेबाजों से सेटिंग का खेल खूब परवान चढ़ रहा था। कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए गतिविधियां सीमित करने की बात कही जा रही है।
अतीक और जितेंद्र के नाम चर्चा में
पूर्व एसएसपी अखिलेश चौरसिया के कार्यकाल में अनाधिकृत कार्यों के चलते गढ़ी चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित किया गया था। उन दिनों अतीक का नाम खूब चर्चा में था। चर्चा थी कि वही सारी खुराफात का सूत्रधार है। अब इस कार्रवाई के बाद भी अतीक का नाम चर्चा में है। बताते हैं कि सट्टे की रकम चौकी तक वही पहुंचाता है। किला क्षेत्र में सट्टे की रकम जुटाने और उसे चौकी तक पहुंचाने का काम जितेंद्र का बताया जा रहा है। बाकरगंज चौकी क्षेत्र में सैफ और नाजिम के जरिये उगाही की चर्चा है। प्रेमनगर थाने की कोहाड़ापीर चौकी क्षेत्र में काइया का सिक्का चलता है।
विज्ञापन
थाना प्रभारियों पर भी लटकी तलवार
कई थाना प्रभारी इस मोड में काम कर रहे हैं कि उन्हें कुर्सी से नहीं हटाया जाएगा पर ऐसा नहीं है। किला थाने के साथ ही कुछ अन्य थानेदारों की भूमिका को लेकर भी जांच चल रही है। एसएसपी गोपनीय रूप से अलग टीम लगाकर भी थानेदारों की संलिप्तता की जांच करा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
हमीरपुर जैसे दूर के जिलों में भेजे जा रहे दागी
प्रशासनिक आधार पर एसएसपी जो भी कार्रवाई कर रहे हैं, उस स्टाफ को दूर के जिलों में भेजा जा रहा है। हाल ही में जिन 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित और लाइनहाजिर किया गया था, उनकी रिपोर्ट एसएसपी ने लखनऊ भेजी थी। वहां से इन पुलिसकर्मियों को हमीरपुर जैसे दूरस्थ जिलों में भेजा गया है। बरेली से तत्काल रिलीव भी कर दिया गया है। ऐसे लोगों को कम से कम एक साल तक चौकी या थाने की जिम्मेदारी से भी दूर रखा जा रहा है।
वर्जन
शिकायतें मिलने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। कई मामलों में जांच भी चल रही है। पुलिसकर्मियों के अलावा भी जो दूसरे लोग गलत गतिविधियों में संलिप्त मिलेंगे, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी