फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The fuses of the electricity company's systems blew due to rain.

Bareilly News: बारिश से ही उड़े विद्युत निगम की व्यवस्थाओं के फ्यूज

Sun, 12 May 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
The fuses of the electricity company's systems blew due to rain.
बरेली। विद्युत निगम के बिजली लाइनों, उपकेंद्रों और फीडरों की मरम्मत कार्यों का शनिवार को हुई एक घंटे की बारिश ने फ्यूज उड़ा दिया। इस कारण शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को आठ घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कहीं दोपहर के बाद तो कहीं शाम को आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके बाद भी ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति ठप होने की शिकायतें आती रहीं। इससे शहर के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता और चार लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे से तेज हवा और फिर बारिश के दौरान एहतियात के तौर पर शहर के ज्यादातर उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह छह से नौ बजे तक आपूर्ति बंद रही। इसके बाद आपूर्ति चालू की कई तो लोकल फॉल्ट होने लगे। शहर में 35 से ज्यादा स्थानों पर लोकल फॉल्ट हुए। किला क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर, बाकरगंज, बानखाना, अलखनाथ मंदिर, जामा मस्जिद इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति ठप रही। कुतुबखाना के बिहारीपुर कहरवान, गली आर्य समाज, आलमगिरीगंज, बड़ा बाजार, चाहवाई, नीम की चढ़ाई, मीरा की पैठ, साहूकारा, बड़ी बमनपुरी इलाकों में उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा। कोहाड़ापीर, सिविल लाइंस, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, रामपुर गार्डर उपकेंद्रों के फीडरों पर भी दिनभर लोकल फॉल्ट होते रहे। महानगर, जगतपुर, कृष्णा कॉलोनी, पवन बिहार, प्रेमनगर, पीलीभीत बाइपास, डोहरा मोड़, केलाबाग, इलाकों में भी उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान रहे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। हरूनगला के रामगंगा नगर में दिनभर समस्या बनी रही। किला उपकेंद्र के केला बाग इलाके में शुक्रवार से ही आपूर्ति बाधित थी। शनिवार को लोकल फॉल्टों के कारण शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। कैंट क्षेत्र में तेज हवा के कारण लाइनों पर पेड़ों की शाखाएं गिरने के कारण लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। यहां भी कई इलाकों में शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। सुभाषनगर, पटेल बिहार, करगैना की तिरुपति धाम कॉलोनी, विवेक विहार, इफको कॉलोनी में भी दिनभर समस्या बनी हुई। रात में भी कई बार बिजली कटौती होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह छह से दोपहर दो बजे तक शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि, जिम्मेदारों का दावा है कि समय से आपूर्ति चालू करा दी गई। इधर, उपभोक्ताओं का कहना है कि जिन इलाकों में दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति चालू की गई वहां भी देर रात तक ट्रिपिंग होती रही। कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति रात में भी ठप रही। किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में तीन दिन से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की भी यही स्थिति है। हरूनगला, जगतपुर, शाहदाना और डोलापीर इलाकों में भी ट्रिपिंग की शिकायतें बनी रहीं।


सुबह बारिश के कारण कुछ इलाकों में समस्या रही। हवा के कारण लाइनें क्षतिग्रस्त भी हुईं। समय से आपूर्ति चालू करा दी गई। जहां से भी शिकायतें आ रही हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। -अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता शहर



चार दिन से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। शनिवार को तो कटौती का रिकाॅर्ड टूट गया। आठ से नौ घंटे कटौती की गई। इससे दिनचर्या भी प्रभावित रही। ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट समस्या बने हुए हैं। -अनामिका शर्मा, बिहारीपुर कहरवान


शनिवार को सुबह छह बजे आपूर्ति ठप हुई तो दोपहर दो बजे के बाद चालू हो सकी, लेकिन एक घंटे के बाद फिर से बिजली गुल हो गई। इसके बाद चार बजे आपूर्ति चालू हुई। बिजली आपूर्ति तो चालू है, लेकिन ट्रिपिंग हो रही है। - संगीता मिश्रा, मढ़ीनाथ
शुक्रवार को रातभर बिजली ने परेशान किया। शनिवार सुबह होते ही आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर तीन बजे आपूर्ति चालू हुई, इसके बाद पांच बजे फिर से बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र पर कटौती का कारण भी नहीं बताया गया। - प्रदीप अरोरा, केला बाग



रामगंगा नगर में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। ट्रिपिंग आम समस्या बनी हुई है। शनिवार को कटौती ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया। सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई। दोपहर में आपूर्ति चालू हुई, लेकिन ट्रिपिंग ने चैन नहीं लेने दिया। -अमित पाल, रामगंगा नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed