फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The frontlines were colourful, and a lot of gulal was thrown.

Bareilly News: मोर्चेबंदी ने जमाया रंग, खूब उड़ा गुलाल

Wed, 04 Mar 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The frontlines were colourful, and a lot of gulal was thrown.
बरेली। भगवान नृसिंह महोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की ओर से भगवान नृसिंह की शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। होली के गीतों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जमकर झूमे। हवा में उड़ते अबीर-गुलाल की खुशबू से रास्ता महक उठा। हुरियारों के बीच जमकर मोर्चेबंदी भी हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुरुआत समिति के अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा (मन्नू महाराज) ने भगवान नृसिंह का पूजन व आरती करके की। इसके बाद रथ को रवाना किया गया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, हनुमान और मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे हुरियारों की टोली ट्रॉलियों पर रंगों से भरे ड्रमों से लोगों पर बौछार कर रही थी। रास्ते में स्थानीय हुरियारों ने भी शोभायात्रा पर रंग फेंका।छतों से भी रंगों की बौछार की गई। लोग होली के रंग में डूबे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 1952 से हर साल शोभायात्रा निकाली जा रही है। हर वर्ष रामबरात के साथ ही शोभायात्रा निकाली जाती, इस बार ये राम बरात के अगले दिन निकाली गई। शोभायात्रा चाहबाई से शुरू होकर बानखाना चौराहा, गुलाब नगर बजरिया, काली मंदिर, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, पुराना रोडवेज और बरेली कॉलेज गेट होते हुए आगे बढ़ी।
कालीबाड़ी, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ मार्ग और शिवाजी मार्ग से गुजरते हुए यात्रा दोबारा चाहबाई पहुंचकर संपन्न होगी। सुरक्षा के लिहाज से यात्रा मार्ग पर पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस की टीमें तैनात रहीं।
युवाओं ने की मस्ती
शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने अलग-अलग भेष बनाए। किसी ने डॉक्टर, किसी ने मरीज तो किसी ने प्लास्टिक बैग से बनी ड्रेस पहनी। कई युवक हाथ में झाड़ू लेकर निकले। शोभायात्रा में रंगों के गुब्बारे खूब चले। हुरियारों ने सड़क से निकलने वालों को लोगों पर भी रंगों की बौछार की।


नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने किया स्वागत

बरेली। नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से कोतवाली के पास पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यहां बृजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, अनूप अग्रवाल, रोहित, धर्मेश अग्रवाल, रोहित पंकज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed