फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The frills of the traffic police did not work, all the major roads of the city were jammed for hours

नहीं काम आया ट्रैफिक पुलिस का तामझाम, शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर घंटों लगा जाम

Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
The frills of the traffic police did not work, all the major roads of the city were jammed for hours
श्यामगंज कालीबाड़ी रोड पर जाम में फंसे वाहन।
श्यामगंज चौराहे पर दिनभर जाम से जूझे लोग, पुराना रोडवेज बस अड्डा और जिला अस्पताल रोड पर भी बेकाबू रहे हालात
विज्ञापन

बरेली। शहर में बुधवार को पुराना रोडवेज बस अड्डा रोड, जिला अस्पताल रोड, श्यामगंज चौराहा, चौपुला और सुभाषनगर में घंटों जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस त्योहार पर जाम न लगने देने के लिए कई दिन से मशक्कत कर रही है, लेकिन जाम फिर भी नहीं रुक रहा। पूरे दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ा।
बुधवार को पटेल चौक और सिविल लाइंस हनुमान मंदिर की ओर जाम से कुछ राहत मिली लेकिन पुराना बस अड्डा रोड और जिला अस्पताल रोड पर जाम से निजात नहीं मिल सकी। लोग दिन भर जाम से लोग जूझते रहे। कुतुबखाना और श्यामगंज चौराहे पर तो दिन भर जाम के हालात बने रहे। चौकी चौराहा, कोहाड़ापीर, स्टेडियम रोड आदि पर भी वाहन रेंगते रहे। सबसे ज्यादा खराब हाल पुराना रोडवेज बस अड्डा रोड, श्यामगंज और कुतुबखाना का ही रहा।
विज्ञापन

लोगों की बात
जाम से पूरा दिन ही जूझना पड़ता है। कोई एक चीज भी अगर कुतुबखाना लेने जाना पड़े तो एक घंटे से भी ज्यादा वक्त तो सिर्फ आने-जाने में ही लग जाता है, जबकि खरीदारी करने में बमुश्किल पांच मिनट ही लगते हैं। - गोलू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की स्थिति सबसे अधिक जिला अस्पताल रोड पर रहती है। इसके बाद कुतुबखाना से लेकर आसपास के सभी बाजार और आगे कोहाड़ापीर, डीडीपुरम तक रोजाना ही जाम लगता है। -राकेश कुमार

पूरा शहर ही जाम की चपेट में है। इस समय त्योहार पर तो गलियों से भी निकलना दूभर है। दरअसल, जाम से बचने के लिए ई-रिक्शा, टेंपो गलियों में घुस जाते हैं। लिहाजा पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। - राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed