फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'The fraternity threw a feast but did not vote... Bored with my society.. I will change religion'

‘बिरादरी ने दावत तो उड़ाई पर वोट नहीं दिए ... अपने समाज से मन ऊबा.. धर्म बदलूंगा’

Wed, 02 Jun 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
'The fraternity threw a feast but did not vote... Bored with my society.. I will change religion'
सुरेश गंगवार को मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रधानी के तीन चुनाव हार चुके सुरेश गंगवार की धमकी पर हरकत में आई भाजपा
विज्ञापन

गांव पहुंचे भाजपाई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन पर बात कर मनाया

नवाबगंज/क्योलडिया। ग्राम प्रधानी के तीन चुनाव हारने से आहत एक ग्रामीण ने अब परिवार समेत धर्म बदलने की धमकी दी है। ग्रामीण का कहना है कि समाज के लोगों ने चुनावों में उससे दावतें तो खूब उड़ाईं लेकिन वोट नहीं दिए। उसकी इस धमकी से भाजपा में खलबली है। भाजपा नेता ग्रामीण को मनाने उसके घर पहुंचे और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व भाजपा जिलाध्यक्ष से फोन पर बात कराकर उसे मनाया।
मामला भदुपरा ब्लाक के गांव ठिरिया बन्नो जान गांव का है। यहां रहने वाले दिव्यांग सुरेश चन्द्र गंगवार पेशे से खेत किसान हैं। सुरेश गंगवार ने बताया कि उन्होंने 2010 में ग्राम प्रधान पद के लिए पहला चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2015 में दूसरे चुनाव में प्रधानी के लिए नामांकन कराया तो गांव और बिरादरी के कुछ लोगों ने समझाबुझाकर एक अन्य प्रत्याशी के पक्ष में उन्हें बैठा दिया। अब वर्ष 2021 में फिर से उन्होंने प्रधानी के लिए किस्मत आजमाई लेकिन उन्हें सिर्फ 46 वोट ही मिले।
विज्ञापन

सुरेश गंगवार का कहना है कि समाज के लोगाें ने चुनावों में उनसे दावतें तो खूब उड़ाईं। लेकिन वोट विपक्षी प्रत्याशी को दिए। जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हार से आहत सुरेश ने क्योलड़िया पुलिस को चिट्ठी देकर कहा है कि उसकी चार में दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपनी बाकी बची दो अविवाहित बेटियों और पत्नी के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन करने जा रहा है। ग्रामीण ने कहा कि चुनाव में मिले धोखे की वजह से उसका अपने समाज से मन ऊब चुका है। समाज के लोगों ने अब तो घर पर आना भी बंद कर दिया है। ग्रामीण ने पुलिस से कहा है कि धर्म परिवर्तन के फैसले में परिवार भी उसके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से बात के बाद वापस ली धमकी
- ग्रामीण द्वारा धर्म परिवर्तन की धमकी दिए जाने की बात पता चलते ही केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार, राकेश गंगवार और श्याम रस्तोगी को ठिरिया बन्नो गांव में सुरेश गंगवार के घर भेजा। भाजपाइयों ने केन्द्रीय मंत्री से फोन पर सुरेश की बात कराई। मंत्री ने कहा कि सुरेश को सरकार की ओर से मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी है। समाज के लोग भी साथ देंगे। जिलाध्यक्ष ने भी सुरेश से फोन पर बात कर आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री से बात करने के बाद सुरेश ने धर्म परिवर्तन की धमकी वापस ले ली।
फोटो 1 घटना की जानकारी देते सुरेश चन्द्र गंगवार
फोटो 2 सुरेश चन्द्र को समझाते भाजपाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed