{"_id":"5ecad2478ebc3e907e5a859c","slug":"the-four-coaches-of-the-special-train-did-not-have-fans-workers-were-agitated-by-the-heat-bareilly-news-bly4069088104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन के चार कोचों में नहीं चले पंखे, गर्मी से बिलबिलाए श्रमिक भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेन के चार कोचों में नहीं चले पंखे, गर्मी से बिलबिलाए श्रमिक भड़के
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला।
इंक्वायरी आफिस से एनाउंस करने के बाद भी नहीं पहुंचा इलेक्ट्रिकल स्टॉफ
विज्ञापन
बरेली। दूर दराज के शहरों से आ रहे श्रमिकों का पुरसा हाल जानने वाला कोई नहीं। जंक्शन पर खाना और पानी लेने के लिए रुकी श्रमिक स्पेशल के चार कोच में पंखे नहीं चल रहे थे, जिस पर उन्होंने हंगामा किया, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ ने जल्द समस्या समाधान किए जाने का आश्वासन दिया तो श्रमिक शांत हो गए। इसके बाद पूछताछ आफिस से एनाउंस कराया गया, लेकिन इलेक्ट्रिकल अनुभाग का कोई कर्मचारी कोच में पंखों को ठीक करने नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद ट्रेन आगे रवाना कर दी गई।
जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर लुधियाना से सीतामढ़ी जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आकर रुकी। यहां पर श्रमिकों को खाने के पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं। गार्ड के कोच के पास चार कोचों में पंखे नहीं चल रहे थे। गर्मी से बिलबिलाए श्रमिकों ने प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी का पुलिस बल काफी संख्या में होने के कारण श्रमिक हिम्मत नहीं जुटा सके। फोर्स ने उन्हें समझाकर वापस कोच में ही बैठा दिया।
श्रमिकों ने बताया कि मुरादाबाद स्टेशन से काफी पहले से पंखे चलना बंद हो गए थे। मुरादाबाद स्टेशन पर कहा तो स्टेशन अधीक्षक ने बरेली में पंखे ठीक करवाने का आश्वासन दिया। जंक्शन पहुंचने पर इंक्वायरी आफिस से इलेक्ट्रिक अनुभाग के कर्मचारियों को पहुंचने को कहा गया, लेकिन कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। ट्रेन करीब दस मिनट रुकने के बाद लखनऊ की ओर रवाना हो गई।