फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The first morning of the year brought bad news, 300 home guards' duty is over

बुरी खबर लेकर आई साल की पहली सुबह, 300 होमगार्ड की ड्यूटी खत्म

Sat, 02 Jan 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The first morning of the year brought bad news, 300 home guards' duty is over
प्रदर्शन करते होमगार्ड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

होमगार्डों ने प्रदर्शन कर दी 10 जनवरी से भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचकर एसीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

बरेली। शासन ने एक जनवरी से प्रदेश के 16590 होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त कर दी, इनमें बरेली के भी 300 होमगार्ड शामिल हैं। शुक्रवार को उप्र होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में होमगार्ड ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम रोहित यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि इन होमगार्डों की ड्यूटी नहीं लगाई गई तो 10 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

उप्र होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि 29 कंपनी में 2900 होमगार्ड पिछले कई सालों से ड्यूटी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शासन ने एक जनवरी से प्रदेश में 16590 होमगार्ड को ड्यूटी से हटा दिया है। इनमें बरेली के भी 300 होमगार्ड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बरेली से हटाए गए 300 होमगार्ड को दोबारा ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो वे लोग 10 जनवरी से दामोदर पार्क में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरुपालेे सिंह, सुखवीर सिंह, डीसी वर्मा, रामकुमार सहित करीब 50 होमगार्ड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed