फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chandra Grahan 2021 The First Lunar Eclipse Effect on Zodiac Sign Rashi The first lunar eclipse of the year will affect many zodiac signs

Chandra Grahan 2021: कई राशियों पर प्रभाव डालेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

Wed, 26 May 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:44 AM IST
सार

साल का पहला चंद्रग्रहण का स्पर्श बुधवार दोपहर 03:03 बजे होगा। मध्यकाल 04:49 और मोक्ष शाम 06:23 बजे होगा। चूंकि यह उपछाया ग्रहण है, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 The First Lunar Eclipse Effect on Zodiac Sign Rashi The first lunar eclipse of the year will affect many zodiac signs
chandra grahan 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दोपहर करीब तीन बजे होगा स्पर्श, पूर्वोत्तर राज्यों में दिखेगा प्रभाव
विज्ञापन

उपछाया ग्रहण होने से सूतक काल नहीं होगा मान्य

बरेली। साल का पहला चंद्रग्रहण का स्पर्श बुधवार दोपहर 03:03 बजे होगा। मध्यकाल 04:49 और मोक्ष शाम 06:23 बजे होगा। चूंकि यह उपछाया ग्रहण है, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसका असर देश के केवल पूर्वोत्तर राज्यों में पड़ने की संभावना है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो हर ग्रहण का राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर होता है। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया में यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पांडेय के मुताबिक, सनातन धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है। ऋषि मुनियों ने गहन शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि ग्रहण काल में सूर्य और चंद्रमा की किरणें भोजन को दूषित कर देती हैं। चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णमासी को ही होता है। जिस नक्षत्र में यह पड़ता है, उसमें छह महीने के लिए शुभ कार्यों को टाल दिया जाता है। पूर्वोत्तर राज्यों के जातकों में वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण हानिकारक होगा। इसके अलावा अन्य राशियों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान करके पूजा करनी चाहिए। ग्रहण के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करने के बाद दोबारा नहाना चाहिए। खाने की हर वस्तु में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए।
विज्ञापन
  • मेष - स्वास्थ्य के लिए हानिकारक।
  • वृषभ - वैवाहिक संबंधों में बाधा, बुद्धि से धन अर्जित होने की संभावना।
  • मिथुन - स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव, दवाओं आदि में खर्च।
  • कर्क - मैत्री संबंधों के लिए हानिकारक।
  • कन्या - छोटे भाई-बहनों के लिए हानिकारक।
  • सिंह - सार्वजनिक रूप से प्रसिद्धि में कमी।
  • तुला - दवाओं में कम खर्च, स्वास्थ्य में सुधार।
  • वृश्चिक - ग्रहण के समय बाहर न निकलें, फालिज का असर होने की आशंका।
  • धनु - व्यर्थ के झंझट बढ़ने की आशंका।
  • मकर - छह महीने में अचानक लाभ होने की संभावना।
  • कुंभ - नौकरी पेशा लोगों का तबादला संभव।
  • मीन - शुक्र गृह परिवर्तन के कारण घर में समृद्धि आने की संभावना।

ग्रहण काल में किसी मंत्र की साधना करनी चाहिए। ऐसे में छह महीने तक भाग्य में वृद्धि होती है, मंत्र के उच्चारण से अदृश्य बाधाओं से रक्षा होती है। - पंडित राकेश पांडेय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed