{"_id":"67bf62d28ffae275bb0e3225","slug":"the-fire-department-also-sought-clarification-on-the-height-line-passing-through-the-boundary-wall-of-the-factory-bareilly-news-c-4-1-bly1039-588864-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस, सुरक्षा मानकों की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस, सुरक्षा मानकों की मांगी जानकारी
विज्ञापन
फरीदपुर। अंबे शक्ति फूड्स टॉफी फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के बाद अग्निशमन विभाग ने फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस देकर सुरक्षा मानकों की जानकारी मांगी है। फैक्टरी के चहारदीवारी के अंदर से गुजर रही हाईटेशन लाइन के बारे में भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बरेली-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदपुर के पचौमी गांव के समीप स्थित अंबे शक्ति फूड्स टॉफी फैक्टरी में मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। काम कर रहे मजदूरो में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों को देख फैक्टरी प्रबंधन के लोगों के भी हाथ पैर फूल गए। हालांकि कुछ देर बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
लोगों में चर्चा है कि इस दौरान कई मजदूर जख्मी हो गए, जबकि फैक्टरी प्रबंधन केवल एक मजदूर के जख्मी होने की बात मानी। प्रबंधन के अनुसार डॉक्टर ने मजदूर को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया। अग्निशमन विभाग के फरीदपुर प्रभारी सचिन ने बुधवार को फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस भेजा है। उन्होंने प्रबंधन से फायर सेफ्टी के के इंतजाम के बारे में जानकारी मांगी है। चहारदीवारी के अंदर से गुजर रही हाईटेशन लाइन पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। फरीदपुर फायर स्टेशन प्रभारी सचिन ने बताया कि जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद