फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The finance minister expressed dissatisfaction with the many flaws caught in the inspection

वित्तमंत्री ने निरीक्षण में पकड़ीं कई खामियां, नाराजगी जताई

Mon, 25 Dec 2017 01:56 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 25 Dec 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
The finance minister expressed dissatisfaction with the many flaws caught in the inspection
श्‍याामतगंज अाआेओवर ‌िबबि्र्रिज

विज्ञापन
शहामतगंज फ्लाईओवर पर चल रहे अंतिम दौर का काम देखने पहुंचे वित्तमंत्री सड़क की खराब गुणवत्ता और आधा-अधूरा काम देखकर बिफर गए। फ्लाईओवर से चिपकी बिजली लाइनों को देखकर सेतु निगम के अफसरों से पूछा- अगर व्यूकटर में करंट आ गया तो क्या करोगे? 
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल रविवार करीब तीन बजे डीएम आर. विक्रम सिंह के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। आधा-अधूरा काम और नई सड़क में गड्डा देखकर उनका पारा चढ़ गया। बिजली लाइनों और खंभों की शिफ्टिंग का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया है, जबकि एक जनवरी से फ्लाईओवर पर ट्रैफिक चालू करने के  निर्देश दिए जा रहे हैं। व्यूकटर लगने की प्रगति मांगी तो पता चला कि देर से प्रस्ताव गया था, इससे अभी स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने सवाल किया कि अगर बिजली लाइनें शिफ्ट किए बगैर व्यूकटर लगाने पर उनमें करेंट फैला तो कौन जिम्मेदार होगा? इस पर अफसर बगले झांकने लगे। मंत्री ने निर्देश दिए कि व्यूकटर ब्रिज से सटे मकानों से ऊंचे होने चाहिए।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाएं
वित्तमंत्री ने डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह से कहा कि शाहदाना दिशा छोर पर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें, क्योंकि छोटे वाहन आदि नीचे से ही गुजरेंगे, फिर तो जाम लगेगा। प्रोजेक्ट मैनेजर एसके गर्ग से पूछा कि सड़क में पैच क्यों है? नाराजगी जताते हुए कहा कि बहुत महत्वपूर्ण पुल है। इस पर बहुत लोड रहेगा, इसलिए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंनेे व्यूकटर का मामला गंभीरता से लिया। कहा, व्यूकटर लगने पर फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोग पतंग मांझे से भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभी कई काम होने हैं बाकी
फ्लाईओवर निर्माण भले ही पूरा हो गया है, लेकिन उससे संबंधित तमाम जरूरी कार्य अभी अधूरे हैं। इन्हें दुरुस्त करने में कम से कम दो सप्ताह लगेंगे। बिजली लाइनों और खंभों की शिफ्ंिटग का काम तो अभी शुरू भी नहीं हो पाया है। दर्जनों घरों और छतों से बिजली केबल छू रही हैं, इससे कभी भी हादसा हो सकता है। पुल पर एक खंभा लिंटर में आ गया है, इसे काटा जाना है। व्यूकटर भी अभी तक नहीं लगे हैं। इसका प्रस्ताव समय से नहीं दिया गया। इससे मुख्यालय पर लंबित हो गया है। तकनीकी परीक्षण आदि क्लीयर करने में समय लग रहा है। 

अफसर सक्रिय
काम पूरा करने में धन में कमी आड़े न आए और गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए खुद वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल नियमित समीक्षा कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख चीफ इंजीनियर वीके सिंह और सेतु निगम के मुखिया वाईके गुप्ता भी बरेली से जुड़े प्रोजेक्टों पर खास ध्यान दे रहे हैं। दोनों वरिष्ठ अफसरों ने कहा है कि समय से गुणवत्ता युक्त प्रोजेक्ट सौंपे जाएंगे और लंबित प्रस्ताव भी जल्द निस्तारित होंगे।

मुख्यमंत्री आएंगे लोकार्पण करने
मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि नए साल में मुख्यमंत्री शहरवासियों को फ्लाईओवर का उपहार देना चाहते हैं। हालांकि अभी सीएम ने कार्यक्रम नहीं बनाया है। जनवरी में ही उनका कार्यक्रम बनने की संभावना है। मंत्री के निर्देश पर ब्रिज और अन्य विकास कार्यों को लेकर डीएम सोमवार दोपहर में बैठक करेंगे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सतेंद्र कुमार, भाजपा शहर अध्यक्ष उमेश कठेरिया आदि निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।


फ्लाईओवर जनता को सौंपने के लिए सीएम ने हामी भर ली है, बस तिथि तय होनी है। अभी ब्रिज से संबंधित कई कार्य अधूरे हैं, इसलिए अभी ट्रैफिक दौड़ाना सुरक्षित नहीं होगा। बिजली और व्यूकटर आदि कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं, डीएम निगरानी करते रहेंगे।

- राजेश अग्रवाल, वित्तमंत्री



पुल पर ऊधम
निरीक्षण के बाद तमाम शरारती बाइकर्स पुल पर दौड़ने लगे, इससे कामकाज ठप हो गया। जानकारी मिलते ही बारादरी इंस्पेक्टर ने अराजकता फैलाने वालों को दौड़ा दिया। इससे पहले भी शाहदाना चौराहे पर कुछ लोगों ने फ्लाईओवर के निर्माण में लगे श्रमिकों सेे मारपीट कर दी थी, तब पुलिस ने दो लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed