फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The fiance made the photos viral, the girl consumed poison

Bareilly News: मंगेतर ने वायरल किए फोटो, युवती ने खाया जहर

Fri, 29 Aug 2025 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The fiance made the photos viral, the girl consumed poison
बरेली। रिश्ता टूटने से नाराज मंगेतर ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती के निजी फोटो वायरल कर दिए। बदनामी से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी मां ने पीलीभीत निवासी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

महिला ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता एक साल पहले पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बारा गुलशेरखां निवासी विक्की से तय किया था। इस दौरान विक्की ने उनकी बेटी के कुछ फोटो अपने मोबाइल फोन में ले लिए। बाद में जब परिवार को विक्की की खराब आदतों के बारे पता चला तो उन्होंने रिश्ता करने से मना कर दिया। इससे नाराज विक्की ने उसकी बेटी को धमकाया। कहा कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगी तो फोटो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि विक्की के पिता से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उल्टा गाली-गलौज की। 24 अगस्त को विक्की ने उसकी बेटी के फोटो फेसबुक पर डाल दिए। इसकी शिकायत की तो विक्की और उसका पिता कुछ गुंडों को लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। शादी नहीं होने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने 25 अगस्त की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed