{"_id":"5e989f558ebc3e78b6230ccc","slug":"the-faces-of-the-working-people-blossomed-after-eating-hot-food-bareilly-news-bly4028388179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरम-गरम खाना खाकर खिल उठे मेहनतकशों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरम-गरम खाना खाकर खिल उठे मेहनतकशों के चेहरे
विज्ञापन
जरुररतमंदों को भोजन के पैकेट बांटते समाजसेवी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सीता रसोई ने रामपुर बाग में जरूरतमंदों को खिलाया भोजन
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में मेहनतकशों तक खाना पहुंचाने और अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन पिछले कई दिनों से अभियान चला रहा है। अभियान के तहत लगाए गए कैंप में हर दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर खाना खाते हैं। गुरुवार की सुबह गरम-गरम खिचड़ी आचार के साथ और पूड़ी-सब्जी जरूरतमंदों को खिलाई गई।
गुरुवार की सुबह सात बजे से दोपहर तक रामपुर बाग में अमर उजाला फाउंडेशन राहत कैंप लगाया गया। सीता रसोई के सहयोग से लगे इस कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए उन्हें खाना बांटा गया। इनमें ज्यादातर मजदूर तबके के लोग थे, जिनके चेहरे खाना पाकर खिल गए। सीता रसोई के प्रभात अग्रवाल ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन की पहल से सबसे ज्यादा भला गरीब तबके का हुआ है। करीब तीन सौ लोगोें ने खाना खाया। इस मौके पर उद्यमी रजत शर्मा, प्रभात अग्रवाल, रमेश चंद्र, आरके माहेश्वरी आदि ने अपने हाथों से मेहनतकशों को खाना वितरित किया।