{"_id":"5e8a230b8ebc3e77a9471383","slug":"the-face-of-the-needy-after-getting-relief-material-bareilly-news-bly401813699","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सामग्री पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सामग्री पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे
विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बसंत सिनेमा हाल के पीछे जवाहर नगर में बांटी गई राहत सामग्री
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवियों के सहयोग से रविवार को बसंत सिनेमा हाल के पीछे स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में भोजन के पैकेट जरूरतमंदों में वितरित किए। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों ने सहयोग दिया।
फाउंडेशन की टीम ने शिव शक्ति कॉलोनी के समाजसेवियों के सहयोग से राहत सामग्री का वितरण किया। जवाहर नगर कॉलोनी में बांटी गई राहत सामग्री को लेने बड़ी संख्या में क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद इकट्ठा हुए। यहां करीब करीब दो सौ लंच पैकेट वितरित किए गए। खाने का पैकेट मिलते ही इनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। शिव शक्ति कॉलोनी के पंकज अग्रवाल समेत कई समाजसेवी इस दौरान मौजूद रहे।

बंदी के चलते रोजगार की दिक्कत है। इसके चलते परिवार के लिए राशन आदि का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में यह मदद भी हमारे लिए बहुत बड़ी है। - राजेश जौहरी
विज्ञापन विज्ञापन
बंदी के चलते परिवार में दो वक्त का भोजन जुटा पाना मुश्किल हो रहा है। पंजीकरण न होने से सरकार से भी मदद नहीं मिल रही है। लंच पैकेट मिलने से राहत मिली है। - राजा कुमार
दिन भर मजदूरी कर जैसे तैसे परिवार का पेट पालते थे। बंदी के चलते काफी परेशानी है। राहत सामग्री मिलने से थोड़ी राहत मिली है। - भागीरथी
यह कदम सराहनीय है। समाज के अन्य लोगों को भी बेसहारा और बेबस लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। - रोहित पासवान