फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The eunuch took a unique initiative, distributing food and ration to the needy

हिजड़े ने की अनूठी पहल, जरूरतमंदों को बांटा भोजन और राशन

Mon, 30 Mar 2020 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
The eunuch took a unique initiative, distributing food and ration to the needy
हिजड़ा सरोज ने बांटी जरुरतमंदों को राहत सामग्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सीबीगंज। लोगों से बधाई लेने वाले हिजड़े भी लॉकडाउन के दिनों में समाजसेवा के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हिजड़े सरोज ने जरूरतमंदों को घर-घर जाकर खाने के पैकेट और राशन बांटा। 24 मार्च से उनके घर पर भंडारा चल रहा है। इसमें उनके पति राजू शमीम भी हाथ बंटा रहे हैं।
विज्ञापन

सरोज हिजड़ा व उनके पति राजू शमीम ने बताया कि जिन लोगों के पास राशन आदि की व्यवस्था नहीं है वह उनके मोबाइल पर संपर्क कर राशन आदि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने मोबाइल नंबर फेसबुक आदि पर भी डाल दिए हैं। 24 मार्च से रामपुर रोड सनौआ मोड़ के पास स्थित आवास पर भंडारा चल रहा है। यहां खाना खिलाने के साथ ही खाने के पैकेट बनाकर जरूरतमंदों को घर-घर बांटे जा रहे हैं। उन्होंने स्वालेनगर, नवदिया, सर्वोदय नगर, कांशीराम कॉलोनी, पस्तौर व झुमका तिराहा आदि स्थानों पर जाकर लोगों को खाने के पैकेट व राशन वितरित किया। कहा कि यह धन उन्हें लोगों से बधाई में मिला है। जब तक लॉकडाउन रहेगा वह जरूरतमंद लोगों की इसी तरह सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन

समाजसेवियों ने झुमका तिराहे पर किया भंडारा

सीबीगंज। परसाखेड़ा पेट्रोल पंप के संचालक शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दिल्ली, नोएडा आदि जगहों से आने वाले भूखे प्यासे लोगों को झुमका तिराहे पर फल व खिचड़ी बांटी। राजकीय आईटीआई फरीदपुर के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने सीबीगंज के सर्वोदय नगर में 20 गरीब परिवारों को कच्चा राशन बांटा। मोदी यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने डॉ हेमंत गंगवार के नेतृत्व में झुमका तिराहे समेत विभिन्न जगह पर भोजन के पैकेट बांटे। संगठन के संयोजक पंडित नितिन गौड़, अश्वनी शर्मा, नवीन गुप्ता व धर्मपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed