{"_id":"68605aca9ee1869f3e0c34ad","slug":"the-engine-of-the-goods-train-failed-between-nagaria-dhaneta-trains-coming-from-delhi-and-dehradun-had-to-wait-bareilly-news-c-4-bly1015-671380-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगरिया-धनेटा के बीच मालगाड़ी का इंजन फेल, दिल्ली व देहरादून से आने वाली ट्रेनों ने कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगरिया-धनेटा के बीच मालगाड़ी का इंजन फेल, दिल्ली व देहरादून से आने वाली ट्रेनों ने कराया इंतजार
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन पर नगरिया-धनेटा के बीच मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण दिल्ली और देहरादून की ओर से आने वाली ट्रेनों ने शनिवार को तीन घंटे तक इंतजार कराया। इस दौरान राजधानी, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। बरेली से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को अगले स्टेशन तक भेजा गया। इसके बाद इस रूट पर यातायात सामान्य हो सका।
मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण दिल्ली-लखनऊ और देहरादून-लखनऊ रेलखंड पर चलने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। 20504 राजधानी एक्सप्रेस और 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से बरेली आईं। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने भी ढाई घंटे इंतजार कराया। 19607 उदयपुर सिटी सुपरफास्ट ने एक घंटे इंतजार कराया।
12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट देरी से आई। 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 22430 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल, 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन ने भी इंतजार कराया।
विज्ञापन
देहरादून की ओर से आने वाली ट्रेनों में 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत 30 मिनट, 15120 जनता एक्सप्रेस भी देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद