फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The elders of the house are priceless, take special care of their health

घर के बुजुर्ग हैं अनमोल, उनकी सेहत का रखें खास ख्याल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
The elders of the house are priceless, take special care of their health
बरेली। कोरोना वायरस की चपेट में बुजुर्गों ( 60 साल से ऊपर) के आने का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता अन्य लोगों की अपेक्षा कमजोर होती है । इसी को ध्यान में रखते हुए उनको जागरूक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं । चिकित्सक भी बराबर इस बारे में बता रहे हैं और परिवार के सदस्य भी अपने बड़े-बुजुर्गों को इसका हवाला देकर बाहर निकलने से रोक रहे हैं ।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग इस बारे में पोस्टर, बैनर और पम्पलेट के सहारे बुजुर्गों को जागरूक करने के साथ ही जरूरी हिदायत बरतने की सलाह देने में जुटा है । पोस्टर में स्पष्ट उल्लेख है कि वृद्ध लोग नोवल कोरोना का शिकार आसानी से हो सकते हैं, ऐसे में सतर्कता ही सही मायने में असली बचाव है । पोस्टर में साफ़ शब्दों में कहा गया है कि- यदि आपकी उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है तो दो बातों का रखें खास ख्याल- पहला- घर से न निकलें बाहर भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों या आयोजनों पर जाने से कोरोना का वायरस अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए ऐसे स्थानों पर जाने से बचें । बहुत जरूरी हो तभी अस्पताल जाएँ नहीं तो फोन पर ही चिकित्सक के संपर्क में रहें और दूसरा- डाक्टर के संपर्क में रहें । उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय या फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी है तो नियमित उपचार जारी रखें । इन परिस्थितियों में भी चिकित्सक की सलाह पर ही अस्पताल जाएं।
विज्ञापन
संक्रमण से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल : खांसते या छींकते समय हाथों के बजाय कोहनी या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को कूड़ेदान में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
-हाथों को बार-बार साबुन व साफ़ पानी से धोएं। -बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल डाक्टर से संपर्क करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed