{"_id":"6a4c136f7d137e498a055c86","slug":"the-dress-code-for-the-convocation-ceremony-might-change-this-time-bareilly-news-c-4-bly1053-919993-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इस बार दीक्षांत समारोह के ड्रेस कोड में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इस बार दीक्षांत समारोह के ड्रेस कोड में हो सकता है बदलाव
Tue, 07 Jul 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आगामी चार अगस्त को होने वाले 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में पांचाल संग्रहालय के सभागार में एक बैठक हुई। इसमें समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बार ड्रेस कोड में बदलाव हो सकता है।
बैठक में बदलते मौसम को देखते हुए ड्रेस कोड पर भी विचार किया गया। सर्दियों में पुरुष सदस्यों के लिए क्रीम रंग का गलाबंद कोट और पैंट तथा महिला सदस्यों के लिए गोल्डन बॉर्डर की ऑफ व्हाइट साड़ी निर्धारित थी। इस बार गर्मियों के लिए गलाबंद कोट का विकल्प तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी प्रो. एके सिंह को सौंपी गई है। कुलपति ने सभी समितियों के संयोजकों से उनके कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसमें स्वागत, आयोजन स्थल, मंच सज्जा, अनुशासन, मेडल और डिग्री वितरण, अतिथि आवास, मीडिया कवरेज, साउंड व्यवस्था, ऑनलाइन प्रसारण, चिकित्सा व्यवस्था और जिला प्रशासन से समन्वय जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे। कुलपति ने सभी संयोजकों को अपने दायित्वों को समयबद्धता और गंभीरता से निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने बारिश की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक और आपातकालीन व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी विनोद कुमार, डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर एसके पाण्डेय, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रवीन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बांटें जा सकते हैं 25 मेडल
इस बार राज्यपाल स्तर से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह में मंच से 25 मेडल बांटे जा सकते हैं। इसका प्रोफार्मा रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिल चुका है। विश्वविद्यालय इस बार मां-बेटी सम्मेलन को अनोखे ढंग से आयोजित करने पर विशेष जोर दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुलपति मां-बेटी सम्मेलन थीम पर आधारित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं, जिन्हें दीक्षांत समारोह में शामिल किया जाएगा।