फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dream of a super smartphone can be true!

सुपर स्मार्टफोन का सपना हो सकता है सच!

Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
The dream of a super smartphone can be true!
The dream of a super smartphone can be true! - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अगर आपका स्मार्टफोन सुपर कंप्यूटर की तरह काम करने लगे, उसकी स्पीड कई सौ गुना बढ़ जाए, मोबाइल में हैवी सॉफ्टवेयर इंस्टाल कर आप सेकेंडों में हजारों की संख्या में डाटा एनालिसिस कर सकें, आप एक समय में कई काम कर सकें, सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी पर भविष्य में यह संभव हो सकता है क्योंकि वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक खोज ली हैै जिससे हाईस्पीड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तैयार किए जा सकते हैं। इसका नाम है टोपोलोजिकल इंसूलेटर। इस मैटेरियल से वैज्ञानिक हाईस्पीड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे कंप्यूटर और स्मार्टफोन तैयार करने की जुगत में लगे हैं। इससे डिवाइस की स्पीड एक हजार गुना तक बढ़ाई जा सकती है। जर्मनी की वुर्जबर्ग यूनिवर्सिटी बाबेरियरा के फिजिक्स विभाग के वैज्ञानिक इस रिसर्च में जुटे हैं और  डाटा एनालिसिसि का जिम्मा रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फिजिक्स के हेड डॉ. सुधीर को मिला है। डॉ. सुधीर पिछले छह माह से हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग मशीन (एचपीसी) की मदद मैटेरियल एनर्जी फंक्शन पर काम कर हैं।  वह  इलेक्ट्रान एनर्जी लॉस स्पेक्ट्रोस्कोपी यानी मैटेरियल कितनी एजर्नी अपने अंदर रोक सकता है उसपर रिसर्च कर रहे हैं। अबतक उन्होंने ऑप्टीकल प्रापर्टीज और डाइलेटिक फंक्शन पर काम किया है। रिजल्ट काफी अच्छे आए हैं।
विज्ञापन


इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए हो सकता है कोलाब्रेशन 
डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि टोपोलोजिकल इंसूलेटर मैटेरियल की खोज हाल ही में हुई। अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को इसकी खोज के लिए नोबल पुरस्कार भी मिल चुका है। अब दुनिया भर के वैज्ञानिक इस मैटेरियल से हाईस्पीड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तैयार करने पर रिसर्च कर रहे हैं।  वुर्जबर्ग यूनिवर्सिटी के साथ इस मैटेरियल पर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लेकर कोलाब्रेशन की तैयारी है। ऐसा होता है तो रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed