फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The district's ranking slipped one place in the CM dashboard.

Bareilly News: सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग एक पायदान फिसली

Sun, 12 Apr 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The district's ranking slipped one place in the CM dashboard.
बरेली। सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग एक पायदान नीचे खिसक गई है। बीते माह जनपद पहले नंबर पर था जो अब दूसरे पर पहुंच गया है। वहीं राजस्व मामलों के निस्तारण में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इसको लेकर विभाग समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन




प्रदेश में शासन स्तर से हर महीने जिलेवार विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। इसकी समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव स्तर से की जाती है। इस बार हमीरपुर जनपद प्रदेश में विकास रैंकिंग में पहले पायदान पर है तो बरेली जनपद दूसरे स्थान व रामपुर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन




इन योजनाओं में जिले का रहा अच्छा प्रदर्शन :-



जनपद फैमिली आईडी बनाने के मामले में पहले पायदान पर है। यहां पर कुल फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य एक लाख 73 हजार 107 रखा गया था, जिसके सापेक्ष एक लाख 55 हजार 350 फैमिली आईडी बनाई गई। वहीं पर्यटन के क्षेत्र में जनपद में विकास कार्यों में एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक जिला तीसरे स्थान पर रहा। वहीं श्रम एवं सेवायोजन विभाग की तरफ से कन्या विवाह सहायता योजना में प्रथम, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में जनपद दूसरे स्थान पर, ओडीओपी टूलकिट योजना में जनपद पहले, ओडीओपी वित्त पोषण योजना में प्रथम, अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने सभी विभागों की योजनाओं में बेहतर कार्य किया है। एक पायदान नीचे खिसकने के कारण एनआरएलएल में बजट न रिलीज होने के कारण समूहों को नहीं दिया जा सका। आगे पुन: सुधार किया जाएगा। - देवयानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed