फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The district will be divided into 30 zones and 144 sectors

30 जोन और 144 सेक्टर में बांटा जाएगा जिला

Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
The district will be divided into 30 zones and 144 sectors
demo photo - फोटो : अमर उजाला

15 ब्लॉकों में 30 जोनल और 144 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में करीब 17 हजार कर्मचारियों की ली जाएंगी सेवाएं

बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर जिले को 30 जोन और 144 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। निर्वाचन कार्य में करीब 17 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग से अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार को अधिकारी निर्वाचन की व्यवस्थाओं में जुट गए। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक को दो जोन में बांट कर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसी तरह प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर सेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास खंडों में बीडीओ रिटर्निंग ऑफीसर होंगे। उनके सहयोग के लिए तीन-तीन सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तैनात किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर रिटर्निंग ऑफीसर मुख्य विकास अधिकारी रहेंगे। चार सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त होंगे।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
विकास खंड-15
न्याय पंचायतें-144
जोनल मजिस्ट्रेट-30
सेक्टर मजिस्ट्रेट-144
रिटर्निंग ऑफीसर-16
सहायक रिटर्निंग ऑफीसर-न्याय पंचायत के अनुसार लगाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed