फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The development of all of us lies in the development of Hindi.

Bareilly News: हिंदी के विकास में हम सबका विकास निहित

Fri, 15 Sep 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 15 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
The development of all of us lies in the development of Hindi.
फरीदपुर। हिंदी हमारी मातृभाषा है, हिंदी के विकास में हम सबका विकास निहित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून, अभियांत्रिकी, तकनीक, कंप्यूटर, संचार आदि सभी क्षेत्रों में हिंदी का प्रयोग होने से यह क्षेत्र आम जनता के लिए सुलभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर के हिंदी विभाग के प्रभारी डॉक्टर रविंद्र सिंह यादव ने कहीं। वह कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. इकबाल हबीब की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कॉलेज में छात्रा सृष्टि सिंह, शिवानी यादव, शिवानी कश्यप, अनुष्का शर्मा, आशीष कुमार, मुकेश आदि ने अपने विचार भाषण और कविता के माध्यम से प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कई अन्य स्कूल और कॉलेजों में भी कार्यक्रम हुए। किशोर चंद्र कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के मौके पर विद्यार्थियों को हिंदी की अनिवार्यता के बारे में बताया गया। हिंदी भाषा और व्याकरण का हमारे जीवन में क्या महत्व है। इसके जानकारी प्रधानाचार्य बीनू सिंह ने छात्राओं को दी। एसडीएम कॉलोनी स्थित बीआरसी पब्लिक स्कूल मेंहिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मीरगंज के अनुबिस डिग्री कॉलेज में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज कार्यकारिणी के देवेंद्र सिंह ने की। रत्नाकर दुबे मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ. नागेश्वर प्रसाद शुक्ल ने हिंदी भाषा के विकास में आ रही चुनौतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन अनीता रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हिन्दी दिवस पर हुई संगोष्ठी
आंवला। हिंदी दिवस पर डाॅ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में हिंदी के महत्व व उपयोगिता के बारे में बताया। प्राचार्य डाॅ. एमपी सिंह ने हिंदी को समन्वयक भाषा बताते हुए कविता पाठ किया। राममूर्ति, देवीशरण, सचिन अभिषेक, सौरभ, हिमांशु कशिश शर्मा, कृष्ण पाल आदि मौजूद रहे। ज्ञानदीप इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। भारत विविधताओं का देश है हिंदी सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। हमें अपनी हिंदी भाषा के प्रति समर्पित रहते हुए इसका सदुपयोग व संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता प्रदर्शनी भी गलाई गई। संध्या शर्मा, बालकिशन, राजेश, फरहान, सुनीता आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed