फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The death of two farmers has put the livelihood of two families in danger

Bareilly News: दो किसानों की मौत से दो परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट

Sun, 20 Apr 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The death of two farmers has put the livelihood of two families in danger
बहेड़ी। मकान का छज्जा गिरकर मृतक किसान के घर जांच करते तहसीलदार
बहेड़ी/देवरनियां/भंडसर। आंधी से दो गांवों में मकान का छज्जा और झोंपड़ी गिरने से उसके मलबे में दबकर दो किसानों की मौत के बाद उनके परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। इस हादसे में एक किसान के परिवार के दो लोग भी घायल हो गए हैं। इसी तरह गांव भंडसर में भी एक किसान के मकान की छत गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

देवरनियां क्षेत्र में आंधी से गांव उदरा निवासी कृष्ण पाल के कच्चे मकान का छज्जा गिर गया। इसके मलबे में दबकर कृष्ण पाल (50) की मौत हो गई। उनकी पत्नी रुपा देवी और लड़का भरत गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गांव बसंत नगर जागीर में झोंपड़ी गिरने से उसमें दबकर रामचरन लाल (63) की मौत हो गई। मृतक के पुत्र संजीव कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। दोनों किसान खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। किसानों की मौत के बाद रोजी-रोटी के संकट को लेकर परिवार चिंतित है।
विज्ञापन

एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन को गांव जाकर जांच कर आगे की कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये की धनराशि देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गिरी किसान के घर की छत, पत्नी व बेटा चोटिल

रिठौरा/भंडसर। थाना हाफिजगंज के गांव भंडसर में आंधी-बारिश से किसान बेचेलाल के मकान पर पड़ी सीमेंट के तख्तों की छत गिर गई। परिजनों को जैसे ही तेज हवा का अहसास हुआ। वह मकान से बहार निकल आए। वहीं, पत्नी किशोरी देवी (40) और बेटा देवेंद्र (14) हवा में सामान संभालने लगे। तभी लकड़ी का गट्ठर ऊपर गिर पड़ा और चोटिल हो गए। तेज बारिश से अनाज एवं अन्य सामान भीग गया। संवाद

बहेड़ी। मकान का छज्जा गिरकर मृतक किसान के घर जांच करते तहसीलदार

बहेड़ी। मकान का छज्जा गिरकर मृतक किसान के घर जांच करते तहसीलदार

बहेड़ी। मकान का छज्जा गिरकर मृतक किसान के घर जांच करते तहसीलदार

बहेड़ी। मकान का छज्जा गिरकर मृतक किसान के घर जांच करते तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed