{"_id":"60cb9bf88ebc3e335a0aab1f","slug":"the-crime-was-executed-for-the-sake-of-only-40-thousand-rupees-bareilly-news-bly45003914","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 40 हजार रुपये की खातिर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 40 हजार रुपये की खातिर दिया वारदात को अंजाम
सार
भवन निर्माण ठेकेदार सोमपाल की हत्या का मामला
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ बार बात होने के चलते पुलिस के घेरे में फंसा कलीमुद्दीन
विज्ञापन
बियर पिलाने के बाद पुल से फेंका और फिर घुटने से गर्दन दबा दी
भोजीपुरा (बरेली)। कलीमुद्दीन ने 13 जून को ही सोमपाल शर्मा की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन उसकी सोमपाल से नौ बार बात हुई। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगा। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग कहानी सुनाई। पुलिस ने सख्ती की तो पूरा मामला खुल गया।
कलीमुद्दीन ने पुलिस को बताया कि बीमारी के चलते कुछ समय पहले सोमपाल ने उससे 40 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने 13 जून को फोन करके सोमपाल को बुलाया फिर दोनों ने देवरनिया जाकर बियर पी। लौटते वक्त वे नैनीताल रोड पर जादोंपुर नाले के पुल पर बैठ गए और बात करने लगे। चूंकि सोमपाल की कलीमुद्दीन से वर्षों पुरानी दोस्ती थी और वह उस पर बहुत ज्यादा भरोसा करते थे, इसलिए उन्हें इसका तनिक भी आभास नहीं हुआ कि कलीमुद्दीन उनसे झगड़ा भी कर सकता है।
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर हुआ विवाद
बकौल पुलिस, पुल पर बैठकर बातचीत के दौरान ही कलीमुद्दीन ने सोमपाल से अपने रुपये मांगने शुरू कर दिए। सोमपाल ने इस पर उसे टोका कि क्यों अच्छा खासा मूड खराब कर रहे हो। रुपये जल्द लौटा देंगे, लेकिन कलीमुद्दीन उसी वक्त रुपये देने की जिद करने लगा। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो कलीमुद्दीन हमलावर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से धक्का दिया तो नाले में जा गिरे सोमपाल
कलीमुद्दीन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि झगड़ा बढ़ा तो उसने सोमपाल को पुल से धक्का दे दिया। इससे वह नाले में जा गिरे। इसके बाद वह नीचे पहुंचा तो सोमपाल ने नाले से निकलकर उसे पकड़ लिया। इससे वह डर गया कि अब मामला पुलिस तक पहुंचेगा तो वह फंस जाएगा। लिहाजा उसने सोमपाल को जमीन पर गिरा लिया और जोर से उनके सीने में घुटना मारा। इससे सोमपाल बेदम हो गए। इसके बाद गर्दन को घुटने से दबाकर हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। उनका मोबाइल भी तोड़कर नाले में डाल दिया। बाइक जंगल में ले जाकर छिपा दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाइक और टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बियर पिलाने के बाद पुल से फेंका और फिर घुटने से गर्दन दबा दी भोजीपुरा (बरेली)। कलीमुद्दीन ने 13 जून को ही सोमपाल शर्मा की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन उसकी सोमपाल से नौ बार बात हुई। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगा। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग कहानी सुनाई। पुलिस ने सख्ती की तो पूरा मामला खुल गया।