फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The court summoned Himanshu's friends

Bareilly News: कोर्ट ने हिमांशु के दोस्तों को किया तलब

Wed, 26 Jun 2024 07:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Jun 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
The court summoned Himanshu's friends
बरेली। चर्चित हिमांशु गिहार एनकाउंटर केस में अदालत ने दो और गवाहों को तलब किया है। जिन दो गवाहों को तलब किया गया है वह हिमांशु के दोस्त हैं। अब दोनों दोस्तों की गवाही के बाद फैसला आएगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी अशोक गिहार की शिकायत पर 19 अगस्त 2006 में कटरा के थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, जीप चालक अंजनी, सिपाही कमलेश व सुरेश के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनके बेटे हिमांशु गिहार की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया गया कि 6 जनवरी 2006 को हिमांशु अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने बाइक से जा रहा था। कटरा थानाध्यक्ष ने हिमांशु को बाइक रोकने का इशारा किया। बाइक पर तीन सवारी होने के कारण हिमांशु ने बाइक दौड़ा दी। थानाध्यक्ष ने पीछा करके फरीदपुर क्षेत्र में हिमांशु का फर्जी एनकाउंटर कर दिया। सीबीसीआईडी ने इसमें उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया। सीबीसीआईडी ने इस मुकदमे में जो गवाह बनाए थे सभी के अदालत में बयान हो चुके हैं। मंगलवार को इसमें फैसला आने की संभावना जताई जा रही थी। मुकदमे में पुलिस कर्मियों के फंसे होने के कारण मामला काफी चर्चा में हैं। पुलिसकर्मी अपने बचाव के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अदालत ने मंगलवार इसमें हिमांशु के दो दोस्तों को गवाही देने के लिए तलब किया है। जिन दोस्तों को तलब किया है उन्हें सीबीसीआईडी ने गवाह नहीं बनाया था। अदालत का मानना है कि दोनों दोस्त हिमांशु के साथ रहते थे। इसलिए उनकी गवाही होना बेहद जरूरी है। सम्मन भेजकर दोनों गवाहों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed