फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The councillor blocked the drainage of the locality, waterlogging

Bareilly News: सभासद ने बंद कर दिया मोहल्ले के पानी का निकास, जलभराव

Wed, 05 Mar 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The councillor blocked the drainage of the locality, waterlogging
परेशान मोहल्लेवासियों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, समाधान की मांग
विज्ञापन

नवाबगंज। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के एक सभासद ने कस्बे में आ रहे गांव की नाली के पानी का निकास बंद कर दिया। इससे मोहल्ले की गली में जलभराव हो गया है। समस्याओं का समाधान न होने पर परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।

कस्बे के पास में स्थित रिछोला-किफायतुल्ला गांव के मोहल्ला इंद्रा नगर के लोगों का आरोप है कि पिछले 20 वर्षों से उनके मोहल्ले की नाली के पानी का निकास कस्बे की ओर है। अब नगरपालिका परिषद के एक सभासद ने इसे बंद करा दिया है, जिससे सड़क व लोगों के घरों में जलभराव हो गया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने जब सभासद से पानी खोलने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए ग्राम प्रधान इशरत जहां, ब्रहमानंद, तारा देवी, कृष्णपाल, दुर्गा प्रसाद, भीमसेन आदि ने एसडीएम और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने झूठ आश्वासन देकर कराया नाले का निर्माण
इस मामले में सभासद रामनरायन का कहना है कि ग्राम प्रधान ने लोगों को झूठा आश्वासन देकर नाले का निर्माण कराया है। गांव का पानी मोहल्ले की अन्य गलियों की नालियाें में डालने को कहा था, लेकिन उन्होंने मात्र एक गली के नाले में पानी छोड़ दिया है, जिससे लोगों के घरों में पानी भर रहा है। बीमारी फैलने की आंशका बनी हुई है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने नाले के पानी को बंद किया है। नगर पालिका और तहसील प्रशासन को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed