फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The corporation could not issue the work order even after finalizing the agency.

Bareilly News: एजेंसी फाइनल करने के बाद भी निगम जारी नहीं कर सका वर्क ऑर्डर

Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The corporation could not issue the work order even after finalizing the agency.
बरेली। बंदरों के खौफ और आतंक से त्रस्त शहर के नागरिकों को अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। नगर निगम की लचर कार्यशैली के चलते एजेंसी का चयन होने के बावजूद अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया जा सका है। इस वजह से बंदरों को पकड़ने का अभियान ठप पड़ा है।
विज्ञापन

शहरभर में आए दिन मासूमों और बुजुर्गों को बंदरों द्वारा काटने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजी खानापूर्ति करने में जुटे हैं। चौथी बार निकाली गई निविदा में 19 सितंबर को जावेद कॉन्ट्रैक्टर को 825 रुपये प्रति बंदर की दर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

निगम ने यह दावा किया था कि औपचारिकताएं पूरी होते ही हफ्ते भर के भीतर अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पकड़े गए बंदरों को पीलीभीत तथा शाहजहांपुर के जंगलों में छोड़ा जाएगा। वर्क ऑर्डर जारी न होने के चलते काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस, ग्रीन पार्क, गांधी उद्यान, शास्त्री नगर, संजय नगर, मॉडल टाउन, बिहारीपुर, आलमगिरिगंज, रामपुर गार्डन, डीडीपुरम, बड़ा बाजार, साहूकारा, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, किला और पवन विहार समेत 50 से अधिक वार्डों में उत्पाती बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना और छतों पर जाना तक दूभर हो गया है। पशु कल्याण अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed