फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The contractor's arbitrariness should not be heavy on the mechanier road being built with 1.5 crores

डेढ़ करोड़ से बन रही मैकेनियर रोड पर भारी न पड़े ठेकेदार की मनमानी

Tue, 23 Nov 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The contractor's arbitrariness should not be heavy on the mechanier road being built with 1.5 crores
अधूरी पड़ी नाली।
चार साल पहले मंजूर हुए चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर तीन महीने पहले शुरू हुआ निर्माण
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों और पेड़ों को हटाए बिना सड़क पर बेतरतीब ढंग से बनाई जा रही है नाली
बरेली। प्रेमनगर में मैकेनियर रोड को बरेली विकास प्राधिकरण करीब डेढ़ करोड़ की लागत से चौड़ा करा रहा है लेकिन ठेकेदार की मनमानी से यह आशंका पैदा हो गई है कि सड़क कितने दिन चलेगी। यहां न ट्रांसफार्मर को हटाया गया है न पेड़ों को ट्रांसलोकेशन किया गया है। फिर भी पूरी सड़क पर बेतरतीब ढंग से नाली का निर्माण किया जा रहा है। कई जगहाें पर नाली को आपस में जोड़ने के बजाय अधूरा छोड़ दिया गया है। इसी सड़क पर सितंबर में बनाया गया नाला सात दिन में ही ढह गया था।
मैकेनियर रोड को चौड़ा करने के लिए सड़क के दोनों ओर खोदाई की गई थी। इसके बाद यहां गिट्टी डाली गई और फिर काम रोक दिया गया। करीब छह महीने से गिट्टी के के ऐसे ही पड़े रहने की वजह से उस पर इतनी मिट्टी जमा हो गई है कि गिट्टी दिखाई ही नहीं दे रही है। जानकारों का कहना है कि तारकोल बिछाते समय अगर गिट्टी की सफाई और धुलाई नहीं की गई तो यह सड़क कुछ ही महीने में उखड़ जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर भी पीछे हटाए जाएंगे और पेड़ भी ट्रांसलोकेट हाेंगे। नाले या नाली का निर्माण सीधा रहेगा। नाली को कहीं थोड़ा-बहुत घुमाव दिया जा सकता है लेकिन जगह-जगह घुमाव नहीं होगा। जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। - जोगिंदर सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के पास नाली का निर्माण अधूरा छोड़ा
थाना प्रेमनगर की दीवार के पास नाली का निर्माण अधूरा पड़ा है। करीब तीस फुट लंबाई तक नाली की खोदाई कर उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। अब सड़क पर बहने वाला पानी खोदे गए गड्ढे में भरकर दीवार की नींव को कमजोर कर रहा है।
सीआई पार्क के आगे नहीं किया नाली का निर्माण
सीआई पार्क के आगे नाली का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पार्क के बराबर में मंदिर है जिसके बाद ठेकेदार ने आगे काम नहीं किया। इसके बाद सीधे मंदिर के आगे काम शुरू कर दिया। यहां नाली में गंदगी भर गई है।
नारी निकेतन के सामने पेड़ को हटाए बगैर बनाई नाली
नारी निकेतन के सामने नाली निर्माण एक सेनेटरी दुकान के सामने तक हुआ है जहां एक गेट के सामने चबूतरा है। ठेकेदार ने नाली को वहीं अधूरा छोड़ दिया और उसके आगे फिर निर्माण शुरू कर दिया है। ऐसा और भी कई जगह किया गया है। थोड़ा आगे एक पेड़ के ट्रांसलोकेट होने का इंतजार नहीं किया और पेड़ को बचाने के लिए नाली को घुमावदार बना दिया गया।
दिन भर इतनी मिट्टी उड़ती है कि दुकानदार और राहगीर सभी परेशान है। गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, सड़क को चौड़ा नहीं किया जा रहा है। नाली भी ठीक से नहीं बन रही है। - नन्हे लाल, दुकानदार

नाली ठीक से नहीं बनाई जा रही है। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर नाली में इतने घुमाव है कि यह आगे कामयाब ही नहीं होगी। आए दिन चोक होेगी। पेड़ और ट्रांसफार्मर हटाए बिना ही निर्माण किया जा रहा है। - शिवम गुप्ता, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed