{"_id":"667a1456a28e092bcf0d9ee6","slug":"the-conductor-who-issued-a-ticket-for-a-rabbit-in-a-roadways-bus-was-removed-from-duty-bareilly-news-c-4-bly1015-426871-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बस में खरगोश का टिकट काटने वाले परिचालक को ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बस में खरगोश का टिकट काटने वाले परिचालक को ड्यूटी से हटाया
Tue, 25 Jun 2024 06:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बस में खरगोश के 75-75 रुपये के दो टिकट काटने वाले संविदा परिचालक जय प्रकाश को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई बदायूं निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर की गई है। बस में भरे अन्य लगेज का टिकट न बनाने के मामले में भी परिचालक के खिलाफ जांच कराई जा रही है।
बदायूं के सिविल लाइंस रोडवेज बस अड्डा के पास रहने वाले पारस अग्रवाल ने रविवार को बरेली में कुतुबखाना से खरगोश खरीदा था। बरेली डिपो की बस यूपी 78 जेटी 9265 से वह उसे लेकर बदायूं जा रहे थे। खरगोश पिंजरे में था। बस में अन्य लगेज भी रखा था। परिचालक जय प्रकाश ने खरगोश के दो और पारस अग्रवाल का एक टिकट काट दिया।
इसको लेकर पारस ने विरोध भी किया। उन्होंने बस में रखे अन्य लगेज के टिकट को लेकर परिचालक से बात की, लेकिन परिचालक ने लगेज टिकट के बारे के बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बस में रखे लगेज का वीडियो बना लिया। बदायूं पहुंचने के बाद खरगोश के दो टिकट काटने को लेकर शिकायत पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा से की। इसके बाद मामले की शिकायत रोडवेज मुख्यालय से की गई।
विज्ञापन
सोमवार को एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने संविदा परिचालक जय प्रकाश को ड्यूटी से रोक दिया। उनके स्थान पर दूसरे परिचालक को लगाया गया है। एआरएम ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है।
-- -- --
नियमानुसार चार पैर के पशु के बनते हैं दो टिकट
रोडवेज बस में खरगोश के दो टिकट काटने के मामले में बात करने पर सहायक यातायात निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि चार पैर के जानवर के दो टिकट काटने का नियम है। संबंधित जानवर हिंसक प्रवृत्ति की श्रेणी का नहीं होना चाहिए। उसी जानवर को बस से ले जाया जा सकता है जिससे यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा न हो। इसके अलावा पक्षी का एक टिकट बनाने का नियम है। पक्षी अगर पिंजरे में है तो लगेज बुक किया जाएगा और अगर वह खुले में है तो टिकट बनेगा।