फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of three women who fell ill after consuming adulterated mawa is critical.

Bareilly News: मिलावटी मावा खाने से बीमार तीन महिलाओं की हालत गंभीर

Sun, 26 Apr 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The condition of three women who fell ill after consuming adulterated mawa is critical.
बिशारतगंज। मिलावटी मावा खाने से शुक्रवार को कस्बे के रेलवे लाइन पार इलाके में बीमार हुईं नौ में से तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। मझगवां सीएचसी पर भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड आठ रेलवे लाइन पार निवासी अभिषेक गोस्वामी के घर शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाओं को पिन्नी खाने के लिए बुलाया गया। महिलाओं को मावा परोसा गया। मावा मिलावटी होने से महिलाओं की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए महिलाओं को निजी डॉक्टरों के पास भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अभिषेक गोस्वामी ने इसकी सूचना थाना पुलिस व एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को दी। सूचना पर खाद्य निरीक्षक मुकेश वर्मा टीम के साथ देर शाम यहां पहुंचे उन्होंने मिठाई विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर मावा व पनीर व बर्फी के नमूने लिए। मिलावटी मावा जब्त कर गड्ढे में दबा दिया। शुक्रवार को बीमार हुईं हिमांशी साहू व रेखा साहू सहित तीन महिलाओं की हालत में सुधार न होने पर उन्हें इलाज के लिए मझगवां सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया महिलाओं को फूड प्वाइजनिंग हुई है। इलाज के बाद हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed