फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of 29 students deteriorated after consuming anti-filariasis medicine

Bareilly News: फाइलेरियारोधी दवा खाने से 29 विद्यार्थियों की हालत बिगड़ी

Wed, 12 Feb 2025 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 12 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The condition of 29 students deteriorated after consuming anti-filariasis medicine
भमोरा। फाइलेरियारोधी मुहिम के तहत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगंवा ठाकुरान के विद्यार्थियों को दवा खिलाई गई। इनमें 29 की तबियत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी। एक छात्रा के अलावा सभी विद्यार्थी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

प्रधान अध्यापक अमित सक्सेना के मुताबिक आशा कार्यकर्ता मीरा ने विद्यालय में उपस्थित 73 बच्चों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई। दवा खाने के कुछ देर बाद 29 छात्र-छात्राओं ने सिरदर्द, मतली, चक्कर, गले में दर्द की शिकायत करने लगे। सातवीं की छात्रा की हालत ज्यादा खराब हुई। सीएचसी भमोरा के चिकित्साधीक्षक डॉ. विवेक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी आलमपुर जाफराबाद सतीश वर्मा विद्यालय पहुंचे। बच्चों की जांच के बाद जो गंभीर प्रतीत हुए उन्हें सीएचसी ले गए। हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया। एक छात्रा की हालत शाम सुधरने में कुछ देर लगी। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के नोडल डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक कभी-कभी दवा खाने के कुछ देर बाद सिरदर्द, बुखार, शरीर में दर्द, उल्टी, चकत्ते पड़ने लगते हैं। जो नष्ट हो रहे परजीवी प्रतिक्रिया है। जो स्वत: कुछ देर बाद ठीक हो जाता है। घबराने कोई जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed