फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The color of Chaubari fair will be enhanced by the century of tradition.

Bareilly News: परंपरा के शतक से निखरेगी चौबारी मेले की रंगत

Sun, 26 Oct 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
The color of Chaubari fair will be enhanced by the century of tradition.
नखासे में आते हैं अलग-अलग नस्ल के घोड़े, मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

बरेली। ग्रामीण संस्कृति और इतिहास को समेटे रामगंगा घाट पर लगने वाला चौबारी मेला इस बार शतक पूरा करेगा। वर्ष 1925 में इसकी शुरुआत हुई थी। तब से यह परंपरा निर्बाध रूप से जारी है। मेले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बताते हैं कि राजा जगत सिंह के समय में मेले की शुरुआत हुई थी। इसके बाद मेला कुछ समय के लिए बंद हो गया था। वर्ष 1925 से लगातार इसका आयोजन हो रहा है।
मेला कमेटी के सदस्य प्रदीप पांडेय ने बताया कि चौबारी मेला पारंपरिक चीजों के लिए प्रसिद्ध है। यहां सिल बट्टा, नखासा, सजावटी सामान मिलते हैं। घुड़दौड़ प्रतियोगिता, रामलीला आदि का आयोजन होता है। पूर्ण रूप से ग्रामीण परिवेश के इस मेले में आज भी लोग बैलगाड़ी से आते हैं। वह अपने साथ गृहस्थी का पूरा सामान लेकर चलते हैं। मेला परिसर के आसपास ही अस्थायी निवास बनाकर उसमें करीब 10 दिनों तक रहते हैं। मेला समाप्त होने के बाद ये लोग अपने गांव लौट जाते हैं। इस बार मेले को भव्य बनाने के लिए कमेटी व जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। घाट के आसपास जमीन को जेसीबी से समतल किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

पुराने स्थान पर लगेगा मेला
मेला कमेटी के भारतेंदु सिंह ने बताया कि इस बार चौबारी मेला बदायूं रोड के बाएं तरफ अपनी पुरानी जगह पर ही लगेगा। दो बार से मेले का स्थान बदलकर रामगंगा पुल के दूसरी ओर कर दिया गया था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। मेले में झूले वाले आने लगे हैं। छोटे झूले लग गए हैं। कुछ दिन में मेल स्थल पर बड़े झूले भी लग जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े में लगा रहे आग
मेले की तैयारियां के बीच सफाई कर्मचारी वहां पड़े कूड़े को हटाने के बजाय उसे जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। जिम्मेदार अफसर भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कमेटी की अपील : खूब लगाएं स्टाल
कमेटी के पदाधिकारियों ने मेले को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक स्टाल लगाने की अपील की है। शहर में आयोजित होने वाले दशहरा व दिवाली मेले की तर्ज पर ही वह इस मेले को भी विकसित करना चाहते हैं। इसलिए कमेटी ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed