फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The claims of the system failed...the children are studying in the heat while sitting on the ground

Bareilly News: व्यवस्था के दावे फेल...जमीन पर बैठकर गर्मी में पढ़ रहे नौनिहाल

Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The claims of the system failed...the children are studying in the heat while sitting on the ground
बरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों को संवारने के लिए तमाम दावे हो रहे हैं, लेकिन धरातल पर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं बैठने के लिए इंतजाम नहीं हो कहीं पानी, बिजली की सुविधा नहीं है। भीषण गर्मी के बीच कई विद्यालयों में बच्चे जैसे-तैसे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शहर से देहात तक विभिन्न विद्यालयों का मौका मुआयना किया गया तो कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई। विद्यालयों में अव्यवस्थाएं हावी दिखीं। जमीन पर बैठकर बच्चे पढ़ाई करते मिले। वहीं, ऐसे विद्यालय भी मिले जहां बिजली और पीने के लिए साफ पानी की सुविधा तक नहीं थी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में तो मामूली बारिश में ही अवकाश कर दिया गया था। ऐसे भी विद्यालय मिले, जिसमें विद्यार्थी आंगन में बैठकर पढ़ रहे थे। फरीदपुर क्षेत्र के गांव किशुर्रा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में पानी पीने के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप लगा मिला। बाकी यहां नल तो लगे थे, लेकिन पानी नहीं आ रहा था। बिजली आपूर्ति होने पर ही इनका संचालन होता है। यहां स्मार्ट क्लास का भी संचालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला के कंपोजिट विद्यालय भुर्जीटोला में दोपहर 12 बजे कोई विद्यार्थी नहीं था। उच्च प्राथमिक विद्यालय सेंथल में दोपहर 12 बजे बच्चे उपस्थित नहीं थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय हाफिजगंज में बारिश की वजह से आठ बच्चे आए थे। ऐसे में कुछ देर बाद छुट्टी कर दी गई।
---

केस-01
टीन के नीचे पढ़ रहे विद्यार्थी
प्राथमिक विद्यालय चीनी मिल में दोपहर साढ़े 12 बजे कक्षा में बच्चे गर्मी के बीच पढ़ रहे थे। यहां टीन से बनी छत है। दोपहर में इसकी तपिश के नीचे बच्चे बैठे थे। वहीं पानी के लिए विद्यालय के बाहर हैंडपंप लगा हुआ था।


केस-02,
खराब मिला नल, जमीन पर बैठे थे छात्र
क्योलड़िया प्राथमिक विद्यालय नवादा इकरा मुला में सरकारी हैंडपंप खराब मिला। विद्यालय में बैठने के लिए बेंच नहीं थीं। ऐसे में बच्चे चटाई पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान यहां अव्यवस्थाएं हावी मिलीं। पीने के साफ पानी की सुविधा नहीं मिली।



केस-03,
न बिजली कनेक्शन है न जलापूर्ति
प्राथमिक विद्यालय एनई रेलवे में अपराह्न 12:15 बजे प्रधानाध्यापक गेट पर कुर्सी डालकर बैठे थे। कक्षाएं खाली मिलीं, विद्यालय में पानी और बिजली आपूर्ति नहीं थी। ऐसे में जब विद्यार्थी आते हैं तो उन्हें मजबूरी में टीन शेड के नीचे बैठकर पढ़ना पड़ता है।
---

वर्जन
जिले के विद्यालयों में अगर समस्याएं हैं तो उन्हें दिखवाया जाएगा। साथ ही संबंधित से इस संबंध में जवाब भी मांगा जाएगा।
-संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed