Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city will be filled with the fragrance of goodwill; *pulao* to be distributed today.

Bareilly News: सद्भावना की खुशबू से महकेगा शहर, पुलाव का वितरण आज

Wed, 04 Nov 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The city will be filled with the fragrance of goodwill; *pulao* to be distributed today.
बरेली। अमर उजाला की अनूठी मुहिम के तहत बुधवार दोपहर 3:30 बजे डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा सौहार्द और सद्भावना की खुशबू से शहर के 28 स्थान भी महकेंगे। वहां भी पुलाव वितरण होगा।
विज्ञापन

इस आयोजन की खासियत है कि शहरवासियों से जुटाए गए एक-एक मुट्ठी चावल से सद्भावना पुलाव तैयार होगा। ये चावल एकत्र करने के लिए अमर उजाला का सद्भावना रथ पहले ही पूरे शहर में घूम चुका है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, अन्य नागरिकों समेत एक लाख से अधिक लोगों एक-एक मुट्ठी चावल का दान दिया है। वितरण में शहर के गणमान्य लोग, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शिरकत करेंगे। वहीं, एकता और भाईचारे के दस्तरख्वान में समरसता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली कार्निवल का आगाज आज
बरेली। उत्सव, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक अमर उजाला दिवाली कार्निवल का आगाज बुधवार शाम छह बजे से डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर होगा। दिवाली से पहले शहरवासियों के बीच मेलजोल और उमंग बढ़ाने के उद्देश्य से इस तीन दिवसीय कार्निवल में उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा। मंच पर प्रतिदिन आकर्षक बैंड शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ग्रुप डांस परफॉर्मेंस होंगे।
पहले दिन चार नवंबर को रॉक बैंड शो, मैजिक शो और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस होंगे। पांच नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रॉक बैंड और मैजिक शो का रोमांच रहेगा। छह नवंबर को समापन अवसर पर विशेष डांस परफॉर्मेंस, मैजिक शो और संगीतमय प्रस्तुतियां दर्शकों को आनंदित करेंगी। आयोजन में हर साल बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे हैं, इस बार भी उम्मीद है। मनोरंजन के लिए ऊंट की सवारी, लजीज व्यंजन के स्टॉल्स व झूले भी होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed