फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city will be decorated with Shiva's forms, Rs 75 crore will be spent

Bareilly News: शिव के स्वरूपों से सजेगा शहर, खर्च होंगे 75 करोड़

Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
The city will be decorated with Shiva's forms, Rs 75 crore will be spent
बरेली। नाथ कॉरिडोर के तहत शहर में शिव के स्वरूपों को स्थापित किया जाएगा। अयोध्या व काशी की तर्ज पर नाथ मंदिरों को विकसित किया जाएगा। लाइटिंग कर शहर को सजाया व संवारा जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने 75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। पहली किस्त के रूप में शासन ने वर्ष 2024-25 के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर शहर में नाथ कॉरिडोर को स्वीकृति मिली थी। इसके तहत सातों नाथ मंदिरों को जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का काम चल रहा है। शहर के चारों ओर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। कोई भी काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस बीच पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इससे नाथ कॉरिडोर की सड़कों पर शिव के प्रतीक डमरू, त्रिशूल, नंदी के स्वरूपों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के किनारे वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। कुछ दीवारों पर लाइट एंड साउंड शो की भी व्यवस्था की जाएगी। सड़कों पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि श्रद्धालुओं को स्वयं पता चल जाएगा कि वह किस मंदिर की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त की बैठक में तय होंगे काम
पर्यटन विभाग की तरफ से विस्तृत कार्ययोजना बनाकर दी गई है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रस्तावित अन्य कार्य स्वीकृत होंगे। नाथ कॉरिडोर के तहत वही काम होंगे, जिन्हें मंडलायुक्त स्वीकृत करेंगी। मंडलायुक्त की बताई थीम पर ही पर्यटन विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसे मंडलायुक्त के सामने रखा जाएगा। तब इस पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष के काम ही नहीं हो सके पूरे

नाथ कॉरिडोर के के तहत पिछले साल स्वीकृत हुए काम भी अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। शहर के चारों ओर प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए 30 जून आखिरी तारीख निर्धारित थी, लेकिन अभी तक काम अधूरा पड़ा है। संवाद

---


नाथ कॉरिडोर के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए 25 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है। कार्यदायी संस्था का चयन करने के बाद कार्ययोजना बनाकर मंडलायुक्त को दी जाएगी। स्वीकृति के बाद कार्य शुरू किए जाएंगे। - ब्रजपाल सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed