Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city team won the silver medal in volleyball

Bareilly News: वॉलीबॉल में शहर की टीम ने हासिल किया रजत पदक

Mon, 25 Aug 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The city team won the silver medal in volleyball
मथुरा में खेलो महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन



बरेली। ग्लोबल स्पोर्ट्स एंड स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से द नेशनल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल प्रमोशन फेस्ट के तहत 21 से 24 अगस्त तक मथुरा में खेलो महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किया। टीम में अरमान खान ने कप्तान की भूमिका निभाई। इसके साथ ही, ध्रुव पटले, शौर्य मित्तल, इंतकाफ हुसैन, सार्जिल सैफी, जीशान खान, रिषभ सिंह, एहसन अली, आशतिक बिष्ट, चैत्नया आर्य भी टीम में शामिल रहे। खिलाड़ियों के कोच ने शुभकामनाएं दीं हैं।

साथी खिलाड़ियों से मिली प्रेरणा
परवाना नगर निवासी 17 वर्षीय अरमान खान की वॉलीबॉल में दिलचस्पी स्कूल के दिनों से ही शुरू हुई। साथी खिलाड़ियों को खेलते देख उनमें भी खेल के प्रति आकर्षण जागा। तीन साल पहले उन्होंने औपचारिक प्रशिक्षण लेना शुरू किया और धीरे-धीरे खेल उनका जुनून बन गया। अरमान प्रतिदिन चार घंटे का समय वॉलीबॉल को देते हैं। अरमान का सपना है कि खेल में शानदार प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र को पहचान दिलाएं। वह दिल्ली में हुए स्टेयर्स नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन



कोच ने दी खेल में आगे बढ़ने की सलाह
फरीदपुर के 17 वर्षीय शौर्य मित्तल ने 14 वर्ष की उम्र में वॉलीबॉल के मैदान में कदम रखा था। तब उनके स्कूल कोच ने उनकी क्षमता को पहचानते हुए उन्हें खेल में आगे बढ़ने की सलाह दी। शौर्य ने इस सुझाव को गंभीरता से लिया और प्रशिक्षण शुरू कर दिया। अब वे सुबह एक घंटा और शाम को दो घंटे नियमित अभ्यास करते हैं। मेहनत और लगन का नतीजा यह रहा कि शौर्य ने गोवा में आयोजित नेशनल यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेम्स पीरियड से बनी नई दिशा

बड़ी विहार निवासी 18 वर्षीय जीशान का वॉलीबॉल का सफर स्कूल के गेम्स पीरियड से शुरू हुआ। दोस्तों के साथ खेलते-खेलते उनमें इस खेल के प्रति रुचि बढ़ी और 15 साल की उम्र से उन्होंने प्रशिक्षण लेना शुरू किया। वर्तमान में वे नियमित अभ्यास कर खेल में अपने कौशल को निखार रहे हैं। जीशान का कहना है कि वॉलीबॉल ने उन्हें न केवल शारीरिक मजबूती दी है बल्कि पढ़ाई में भी एकाग्रता बढ़ाई है। उनका सपना है कि एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। वह कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed