{"_id":"67c755584fdf148f840a8b9c","slug":"the-city-rejoiced-on-indias-victorytricolour-was-waved-gulal-was-thrown-bareilly-news-c-4-lko1064-592828-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भारत की जीत पर झूमा शहर...तिरंगा लहराया, गुलाल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भारत की जीत पर झूमा शहर...तिरंगा लहराया, गुलाल उड़ाया
विज्ञापन
बरेली। भारत ने मंगलवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत की इस जीत से शहर में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। जीत की खुशी में युवाओं ने तिरंगा लहराया, मिठाइयां बांटकर गुलाल उड़ाया। और जमकर आतिशबाजी की। हर गली-मोहल्ले में भारत माता की जय और विराट कोहली के नाम के नारे गूंजने लगे।
इस मौके पर क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि वर्ष 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला अब पूरा हो गया। इस जीत के बाद पूरे शहर जश्न में डूब गया। मैच के अंतिम क्षणों में जैसे ही भारत जीत के करीब पहुंचा, तब ही शहर के चौराहों, कॉलोनियों में लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
केएल राहुल ने जैसे ही भारत के लिए विजयी रन बनाए, लोग हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर दौड़ पड़े। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, बधाइयां दीं। इस बीच वहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर क्रिकेट प्रेमी जमकर झूमे। युवाओं ने कहा कि यह जीत भारत के लिए गर्व का पल है। अब फाइनल में भी भारतीय टीम का यही जज्बा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
--
2023 में जो हार का दर्द था, वह आज खत्म हो गया। अब बस फाइनल जीतना बाकी है और हमें यकीन है कि टीम इंडिया ट्रॉफी लेकर ही लौटेगी। - अनंतवीर
इस जीत ने भारतीय टीम का आत्मविश्वास और मजबूत कर दिया है। अब कोई भी टीम भारत को रोक नहीं सकती। टीम इंडिया का खेल देखने लायक था। - मनीष
क्या मैच था। ऐसा लगा जैसे फाइनल से पहले ही जंग जीत गए। अब फाइनल में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन चाहिए। क्रिकेट का असली मजा आ गया। - मोहित
यह तो बस शुरुआत है, असली जश्न तब होगा जब भारत ट्रॉफी जीतेगी। 2023 में जो दर्द झेला था, वह आज खुशी में बदल गया। - प्रशांत पांडेय
संवाद